शिवपुरीः उत्तर प्रदेश के एटा जिले में गंगाजल लेकर लौट रहे शिवपुरी के श्रद्धालु सड़क हादसे में घायल हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्वरित संज्ञान लिया। उन्होंने घायल कांवड़ियों से फोन पर बात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। साथ ही शासन-प्रशासन को हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि यह हादसा 11 जुलाई की सुबह 3:30 बजे एटा बाजार के समीप हुआ। एक तेज रफ्तार टेम्पो ने शिवपुरी से निकले कांवड़ियों को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में 12 श्रद्धालु घायल हुए। इसमें 4 गंभीर रूप से घायल शिवपुरी के हैं। इसमें से असमंत यादव की हालत गंभीर है। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। गंभीर घायलों का आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
घायलों से सिंधिया ने की बात
जैसे ही मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दुर्घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत घायलों और अस्पताल प्रशासन से फोन पर बात कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों को संवेदना और साहस देते हुए आश्वस्त किया। साथ ही कहा कि वे स्वयं पूरे घटनाक्रम पर निजी रूप से निगरानी बनाए हुए हैं। सिंधिया ने आगरा के कलेक्टर और प्रशासन को हरसंभव सहायता के निर्देश दिए हैं।
घायलों की सतत निगरानी और बेहतर इलाज के निर्देश
केंद्रीय मंत्री ने स्थानीय प्रशासन को निर्देशित किया कि घायलों की स्थिति पर नियमित रिपोर्ट भेजी जाए। यदि आवश्यक हो तो उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा हेतु अन्यत्र रेफर किया जाए। उन्होंने यह भी दोहराया कि वे स्वयं घायलों और परिजनों के साथ पूरी तरह खड़े हैं। किसी भी सहायता में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

You may also like
विदिशाः केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने आंचल कक्ष ब्रेस्ट फ्रीडिंग कॉर्नर का शुभारंभ किया
जनता की भलाई और विकास ही प्रमुख ध्येयः केन्द्रीय मंत्री चौहान
सिवनीः नगर पालिका परिषद सिवनी ने 15 दुकानों पर सील बंदी की
IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में तीसरे दिन भारत-इंग्लैंड की पहली पारी बराबर, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए बनाए 2 रन
छत्रपति शिवाजी के 12 किले विश्व धरोहर में शामिल, लोगों ने मनाया जश्न