बेगूसराय: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को बिहार के बेगूसराय में आयोजित जनसभा में लोगों से अपील की कि वे नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के वादों के झांसे में न आएं और बदलाव के लिए मतदान करें। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, 'आप सभी का मैं हृदय से स्वागत करती हूं। यह धरती देश के गौरव और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती आई है, फिर भी इसे वह विकास क्यों नहीं मिला, जिसका यह हकदार है?'
एनडीए सरकार ने कमजोर किया जनता का अधिकार: प्रियंका गांधी बिहार चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने बेगूसराय पहुंची प्रियंका गांधी ने एनडीए पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि एनडीए सरकार ने जनता के मतदान के अधिकार को कमजोर किया है। उन्होंने कहा, 'एनडीए ने समाज में विभाजन फैलाया, झूठी राष्ट्रभक्ति का प्रचार किया और मतदाता सूची से 65 लाख नाम काट दिए। यह जनता के अधिकारों का हनन है।'
एनडीए के नेता वर्तमान की नहीं, अतीत की बात करते हैं: प्रियंका गांधी
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि एनडीए के बड़े नेता जब बिहार आते हैं, तो वे या तो '20 साल आगे की बात करते हैं या नेहरू-इंदिरा जी का जिक्र करते हैं।' उन्होंने कहा, 'वे न बेरोजगारी की बात करते हैं, न किसानों की, न पलायन की — जबकि बिहार के लाखों युवा रोज़गार की तलाश में अपने घर छोड़कर बाहर काम करने को मजबूर हैं।'
निजीकरण बढ़ा, नौकरियां घटीं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'देश में निजीकरण चरम पर है। बड़ी सरकारी कंपनियां कॉर्पोरेट मित्रों को सौंप दी गई हैं। अब वे कहते हैं कि 1.5 करोड़ नौकरियां देंगे- तो पिछले 20 साल में क्यों नहीं दीं?' उन्होंने सवाल उठाया, 'क्या वास्तव में किसी के जीवन में बदलाव आया है, जैसा वे दावा करते हैं?'
महिलाएं असुरक्षित, सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त: प्रियंका गांधी
प्रियंका ने कहा, 'बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। शाम को घर से निकलना भी मुश्किल है। डबल इंजन सरकार के वादों पर भरोसा मत कीजिए। कोई डबल इंजन नहीं है- सरकार एक ही है जो दिल्ली से चलती है। न जनता की सुनी जा रही है, न मुख्यमंत्री की।' प्रियंका गांधी ने कहा कि राज्य की जमीनें 'औने-पौने दामों पर कॉर्पोरेट्स को दी जा रही हैं' और अगर जनता इस स्थिति से निकलना चाहती है, तो बदलाव जरूरी है।
उन्होंने कहा, 'वे (एनडीए) पहले लोगों को बांटते हैं, फिर युद्धों का हवाला देते हैं और अब वोट चुराने की साजिश कर रहे हैं। लेकिन अब जनता जाग चुकी है।'
कांग्रेस ने बनाए IIT, IIM: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने बीजेपी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'जब वे अतीत की बात करते हैं, तो मैं भी पूछना चाहती हूं- कारखाने किसने लगाए, IIT, IIM किसने बनाए? कांग्रेस और नेहरू जी ने।' उन्होंने जोड़ा, 'राहुल गांधी सामाजिक न्याय और जाति आधारित जनगणना की बात इसलिए करते हैं क्योंकि पिछड़े वर्गों को आज भी पूरा हक नहीं मिला है।'
प्रियंका गांधी ने महिलाओं से कहा- मोदी से पैसे ले लो, वोट मत देना
प्रियंका ने महिलाओं से कहा, 'मोदी जी अब 10,000 रुपये देने की बात कर रहे हैं। ठीक है, पैसे ले लीजिए, लेकिन वोट मत दीजिए। उन्होंने आपकी समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया।' प्रियंका ने कहा कि यह चुनाव बिहार के संसाधनों को बचाने, शिक्षा और रोजगार को बढ़ाने और कॉर्पोरेट नियंत्रण से राज्य को मुक्त करने का अवसर है।
उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनने पर वृद्धावस्था पेंशन 1,500 रुपये प्रति माह की जाएगी, जिसमें हर साल 200 रुपये की बढ़ोतरी होगी। साथ ही राज्य में ‘जॉब कैलेंडर’ तैयार कर उसे सख्ती से लागू किया जाएगा।

You may also like

SSMB29: महेश बाबू ने प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज की कास्टिंग पर लगाई मुहर, एसएस राजामौली ने बड़े ऐलान किया वादा

तेजस्वी ने क्राइम पर एनडीए को घेरा, बोले-सरकार बनते ही दो महीने में सभी अपराधी जाएंगे जेल

शिमला : नेपाल जा रहा ट्रैवलर पलटा, 29 घायल, 16 आईजीएमसी रेफर

नेपालः भारी बर्फबारी और भूस्खलन में ऊपरी मुस्तांग का संपर्क कटा, भारत सहित दूसरे देशों के 550 से अधिक पर्यटक फंसे

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची