पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के नेता नीतीश कुमार ने शनिवार को राज्य के लोगों से एक बार फिर NDA को वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि ‘अब बिहारी होना गर्व की बात है और राज्य के समग्र विकास के लिए NDA सरकार का बने रहना जरूरी है।' अपने ऑफिशियल X अकाउंट से भेजे गए वीडियो मैसेज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद से बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।
क्या कहा सीएम नीतीश कुमार ने
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘लोग जानते हैं कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति क्या थी। हमने सत्ता में आने के बाद सबसे पहले कानून-व्यवस्था की बहाली पर ध्यान दिया और राज्य में कानून का राज स्थापित किया। आज बिहारी होना लोगों के लिए गर्व की बात है। मेरे बिहारवासियों, आपने मुझे 2005 से अब तक सेवा करने का अवसर दिया है। जब हमने राज्य की बागडोर संभाली थी, तब ‘बिहारी’ कहलाना अपमान की बात मानी जाती थी। तब से लेकर अब तक हमने पूरी ईमानदारी और मेहनत से आपकी सेवा की है।’
फिर से बनाइए NDA सरकार- नीतीश कुमार
नीतीश कुमार ने लोगों से अपील की कि वे आगामी विधानसभा चुनावों में NDA उम्मीदवारों को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा, ‘मैं आप सबसे आग्रह करता हूं कि इस बार भी NDA उम्मीदवारों को जीत दिलाएं। हमें, यानी NDA को, एक और मौका दीजिए। इसके बाद और भी काम होंगे, जिससे बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा।’ मुख्यमंत्री ने विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाना साधते हुए कहा कि 2005 में जब उन्होंने सत्ता संभाली थी, तब बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने कहा, ‘उस समय बिहारी कहलाना अपमान की बात थी, लेकिन हमने दिन-रात मेहनत करके राज्य का विकास किया है।’ सुनिए और देखिए नीचे कि क्या कहा सीएम नीतीश कुमार ने...
नीतीश ने वीडियो जारी कर बताया अपना विजन
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के क्षेत्र में काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने दलितों, पिछड़ों और सभी वर्गों के लोगों के लिए कार्य किया है। नीतीश ने कहा, ‘पिछली सरकार ने महिलाओं के लिए कोई काम नहीं किया था। हमने महिलाओं को इतना सशक्त बना दिया है कि वे अब किसी पर निर्भर नहीं हैं और अपने परिवारों और बच्चों के लिए खुद निर्णय ले सकती हैं। हमने शुरू से ही समाज के हर वर्ग के विकास के लिए काम किया है।’ आपको ये पता ही है कि बिहार में विधानसभा की 243 सीटों के लिये दो चरणों में मतदान छह और 11 नवंबर को होगा, जबकि मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 1, 2025

आप सभी को पता है वर्ष 2005 से पहले बिहार में बिजली की क्या हालत थी? पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। राज्य के गांवों की बात तो दूर, राजधानी पटना में मुश्किल से लोगों को 7 से 8 घंटे ही बिजली मिल पाती थी। कभी-कभी रात में बिजली आने पर सोये हुये लोग जल्दी से उठकर पानी का मोटर… pic.twitter.com/NeLCX6hc7F
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 31, 2025
You may also like

पूर्व यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल के पक्ष में दी क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ लंबित प्रोटेस्ट पिटिशन की सुनवाई का रास्ता साफ

मिस्र ने खोला प्राचीन सभ्यता को समर्पित विश्व का सबसे बड़ा संग्रहालय

PAK vs SA 3rd T20: पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाज़ी, देखें प्लेइंग इलेवन

वैश्विक स्तर पर आज भारत की मजबूत पहचान: सीएम योगी

प्रेमिकाˈ की शादी में कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे प्रेमी ने कर दिया ऐसा कांड, हैरान रह गया हर कोई﹒