मनीष सिंह, नोएडा: नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर के पास रविवार की शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। गाजियाबाद से नोएडा होते हुए फरीदाबाद जाने वाले FNG फ्लाईवे पर तेज रफ्तार पिकअप पलट गई। ऐक्सिडेंट के बाद कई लोग पुल से नीचे गिर गए हैं। दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है। मौके पर मौजूद पुलिसबल ने तत्काल बचाव कार्य किया।
अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सोरखा के पास यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी पुल से नीचे गिर गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में ले जाया गया है। सूचना मिलने पर 113 थाने के एसएचओ और पुलिस टीम पहुंची। ऐम्बुलेंस भी कुछ ही देर में आ गई।
FNG पुल पर पार्थला बहलोलपुर के पास आज शाम लगभग 5 बजे बिसरख हनुमान मंदिर की तरफ से मेरे 300 मीटर आगे चल रहा छोटा हाथी हादसे का शिकार हो गया। इसमें लगभग 20 ढोल बजाने वाले, कई छोटे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सवार थे। पुल के ऊपर घुमावदार मोड़ पर अनियंत्रित छोटा हाथी पलट गया। कई लोग पुल पर उछलकर गिर पड़े। वहीं 4 से 6 लोग पुल से नीचे गिर गए।
(यह खबर अपडेट हो रही है)

You may also like

डिंडौरी में दिव्यांगजन के लिए मोबाइल कोर्ट का आयोजन

केरल में 64 लोगों द्वारा एक एथलीट लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला

सड़क सुरक्षा अभियान : अब तक 1.90 लाख नागरिकों को यातायात नियम समझाए

मप्र में तीन दिवसीय इंडियन डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग कॉन्क्लेव 2025 का समापन

जबलपुर में पहली बार हो रहा भारत गोल्फ महोत्सव का आयोजन : फिल्म अभिनेता रणदीप हुड्डा पहुँचे