पटना: बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन और शिवहर से जेडीयू की मौजूदा सांसद लवली आनंद के बेटे, विधायक चेतन आनंद की पटना AIIMS में भिड़ंत हो गई। उन पर गार्ड और जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट करने का आरोप है। बुधवार रात करीब 12 बजे ये घटना हुई। फुलवारी शरीफ थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई है। चेतन आनंद अपने समर्थकों के साथ अस्पताल में एक मरीज से मिलने गए थे। इसी दौरान उनकी अस्पताल के गार्ड से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक हो गई। ये भी आरोप है कि उन्हें आधे घंटे तक एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
पटना में चेतन आनंद से हुई गार्ड्स की मारपीटचेतन आनंद बुधवार रात लगभग 12 बजे अपने समर्थकों के साथ AIIMS पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि मरीज से मिलने के दौरान किसी बात पर अस्पताल के गार्ड और जूनियर डॉक्टरों से उनकी बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। घटना के बाद फुलवारीशरीफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झगड़ा किस वजह से हुआ।
नीतीश सरकार की फ्लोर टेस्ट में बदला था पालापिछले साल बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान चेतन आनंद सहित चार MLA राजद को छोड़कर NDA में शामिल हो गए थे। राजद लगातार इन विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग कर रहा है। राजद ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर दल-बदल कानून के तहत इन चारों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है। हालांकि, अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
चेतन की मां लवली आनंद शिवहर की सांसदचेतन आनंद ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ की थी। 2015 में वे पार्टी की छात्र शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले वे अपनी मां लवली आनंद के साथ राजद में शामिल हुए थे। अब वे NDA में हैं। उनकी मां लवली आनंद JDU के टिकट पर शिवहर से लोकसभा सांसद चुनी गई हैं।

You may also like
मालेगांव ब्लास्ट केस में जाँच एजेंसियों की भूमिका रही है विवादों में
यूपी को फुटवियर-लेदर विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाएगी नई नीति : सीएम योगी
कांग्रेस हिंदू विरोधी पार्टी, 'भगवा आतंकवाद' जैसा शब्द भी गढ़ा: जगन्नाथ सरकार
मुझे नींद नहीं आती थी, मैं आत्महत्या के बारे में सोचता था...! तलाक के बाद अपने अनुभव को लेकर युजवेंद्र चहल ने तोड़ी चुप्पी।
PM Kisan Yojana: बस आज का इंतजार और कल आपके खाते में आ जाएगी 20वीं किस्त