नई दिल्ली: भारत के गोल्डन बॉय और सेना में राजपूताना राइफल्स के जवान नीरज चोपड़ा ने अपनी बटालियन के हुंकार भरी है। नीरज चोपड़ा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बटालियन के पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, पूरा देश अपनी सेना के साथ है। पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच भारतीय खेल जगत के सितारों में रोष फूट गया है। बड़ी-बड़ी खेल हस्तियां पाकिस्तान के नापाक इरादों की लताड़ लग रहे हैं।इससे पहले भी नीरज चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया था। नीरज ने लिखा था कि, 'हमें अपने बहादुर भारतीय सेना पर गर्व है जो हमारे देश के खातिर लड़ रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। आइए हम सब अपना योगदान दें और इस समय सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशानिर्देशों का पालन करें। जय हिन्द जय भारत जय हिन्द की सेना।'
You may also like
सपने में छिपकली का अर्थ: शुभ या अशुभ संकेत?
मुंबई के ज्वैलर पर पत्नी और सास का काला जादू: हत्या की कोशिश का मामला दर्ज
अफ्रीका का अनोखा कानून: यहां हर पुरुष को करनी होती है दो शादियां
पति ने गैस लाइटर से पत्नी के बालों को किया स्टाइल, देखिए देसी जुगाड़ का कमाल
स्वास्थ्य के लिए सोने की सही दिशा: बाईं करवट के फायदे