नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भारत रत्न और बीजेपी के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी से उनके घर पर मुलाकात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान आडवाणी की बेटी प्रतिभा आडवाणी भी मौजूद थीं। पीएम मोदी ने बुजुर्ग नेता को जन्मदिन की शुभकामना के साथ ही फूलों का गुलदस्ता भी भेंट किया। इस दौरान बुजुर्ग नेता आडवाणी पीएम मोदी का हाथ थामे नजर आए।
दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता वाले राजनेता
पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लालकृष्ण आडवाणी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। एक महान दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न राजनेता, आडवाणी का जीवन भारत की प्रगति को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने सदैव निस्वार्थ कर्तव्य और दृढ़ सिद्धांतों की भावना को अपनाया है। उनके योगदान ने भारत के लोकतांत्रिक और सांस्कृतिक परिदृश्य पर अमिट छाप छोड़ी है। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने भी बधाई देते हुए लिखा, "भाजपा परिवार के आधारस्तंभ, हम सभी के मार्गदर्शक तथा असंख्य कार्यकर्ताओं के प्रेरणापुंज, पूर्व उपप्रधानमंत्री 'भारत रत्न' लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, त्याग और समर्पण की एक ऐसी अद्वितीय मिसाल है, जो हमें निरंतर जनसेवा और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
शिवराज चौहान ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे; आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और आपका आशीर्वाद व स्नेह सर्वदा हम सबको ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं।"
लोकसभा स्पीकर ने देशसेवा का किया जिक्र
लोकसभा स्पीकर ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वरिष्ठ राजनेता, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने सुदीर्घ सामाजिक एवं संसदीय जीवन के माध्यम से आडवाणी ने सदैव राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न बनाए रखें। आपके मार्गदर्शन से करोड़ों जन देशसेवा में संलग्न रहे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)

Delhi | Prime Minister Narendra Modi met and extended birthday greetings to Bharat Ratna and veteran BJP leader LK Advani at the latter's residence today. pic.twitter.com/SpVppZwAaw
— ANI (@ANI) November 8, 2025
शिवराज चौहान ने भी दी बधाई
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, "राजनीति में शुचिता और सेवा के प्रतीक, भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को सींचकर विशाल वटवृक्ष बनाने वाले, हमारे मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्रोत लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम की कृपा आप पर अनवरत बरसती रहे; आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों, और आपका आशीर्वाद व स्नेह सर्वदा हम सबको ऐसे ही प्राप्त होता रहे, यही प्रार्थना करता हूं।"
लोकसभा स्पीकर ने देशसेवा का किया जिक्र
लोकसभा स्पीकर ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वरिष्ठ राजनेता, भारत रत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन पर अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। अपने सुदीर्घ सामाजिक एवं संसदीय जीवन के माध्यम से आडवाणी ने सदैव राष्ट्र कल्याण को प्राथमिकता दी। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको हमेशा स्वस्थ व प्रसन्न बनाए रखें। आपके मार्गदर्शन से करोड़ों जन देशसेवा में संलग्न रहे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
You may also like

देश की सबसे अत्याधुनिक तकनीक से तैयार हो रहा है पीवीयूएनएल प्लांट : सीईओ

निगम ने अभियान चलाकर हटाया छह अवैध होर्डिंग्स

आरोप : दो बहुओं ने वृद्ध सास को बेरहमी से पीटा, डाई पिलाने की कोशिश

मध्य प्रदेश पुलिस पर गंभीर आरोप: हत्या और डकैती के मामले सामने आए

शराब का सीमित सेवन और नई भाषाएँ: शोध में दिलचस्प निष्कर्ष