रश्मि खत्री, देहरादून: मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार प्रदेश में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ ही सोमवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। जिससे प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में दो दिनों तक आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
उत्तराखंड में इन दिनों मौसम शुष्क बना हुआ है और पहाड़ से लेकर मैदान तक धूप खिल रही है। जिसकी वजह से तापमान भी अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदल सकता है।
शनिवार को देहरादून सहित अधिकांश क्षेत्रों में सुबह से चटक धूप खिली रही। दोपहर के समय गर्मी महसूस की गई। तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। शाम के समय आंशिक बादल मंडराने लगे।
पर्वतीय क्षेत्रों में भी दिन भर धूप खिली रही। हालांकि सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है। कहीं-कहीं पर पाला पड़ने से ठंड में इजाफा हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज प्रदेश भर में मौसम शुष्क बना रहेगा।
सोमवार को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव आने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आंशिक बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।

You may also like

Bihar Election 2025: मैं लालू यादव का बेटा हूं.. मोकामा की भाषण में तेजस्वी ने दुलारचंद का नाम तक नहीं लिया

बहनों को केवल 10 हजार नहीं 2 लाख देगी NDA, एमपी के CM मोहन ने बिहार के मधुबनी में दिया बड़ा भरोसा

IND vs AUS: जब बुमराह जैसा... अर्शदीप सिंह को क्यों मिलते हैं ज्यादा विकेट, प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद खुल खोला राज

बेंगलुरु में ड्राइवर ने नकली ऐप से बढ़ाया किराया, यात्री ने किया खुलासा

महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: शेफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी, लेकिन स्मृति मंधाना आउट हुईं