पटना: बिहार के मंत्री संजय सरावगी ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू हैं, जिन पर किसी भी कीमत पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। राजनीति में अब तेजस्वी यादव की विश्वसनीयता खतरे में आ चुकी है। राष्ट्रीय जनता दल ने सिर्फ बिहार को लूटने का काम किया है। इस पार्टी को जनता के हितों से कोई लेना-देना नहीं है। इस पार्टी ने बिहार को पूरी तरह से खोखला कर दिया है। बिहार की प्रतिभा इनके शासनकाल में दूसरे राज्यों में चली गई। सभी डॉक्टर-इंजीनियर बिहार से पलायन कर गए और इन सबका जिम्मेदार अगर कोई है, तो वो राष्ट्रीय जनता दल है, जिन्होंने अपने 15 सालों के शासनकाल में सिर्फ प्रदेश को खोखला करने का काम किया है। बिहार के मंत्री ने साधा तेजस्वी पर निशानासंजय सरावगी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहने को तो विपक्ष के नेता हैं, लेकिन मजाल है कि किसी दिन वो विधानसभा में दिख जाएं। वो कभी भी विधानसभा में नहीं दिखते हैं। ऐसी स्थिति में ऐसे लोगों पर क्या ही विश्वास किया जा सकता है। तेजस्वी यादव फर्जी हिंदू- संजय सरावगीउन्होंने कहा कि इससे पहले तेजस्वी यादव मिथिला में अहिल्या महोत्सव में गए थे। वहां पर टीका-चंदन किया। लेकिन, इनका दोहरा पैमाना देखिए कि वहां से कुछ देर जाने के बाद इन्होंने टीका मिटा भी दिया। ये लोग सिर्फ जरूरत पड़ने पर मंदिर जाते हैं। आज इन लोगों की साख राजनीति में पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। लेकिन, अब ऐसे लोगों को बिहार की जनता पहचान रही है। इसी वजह से इन्हें नकारा जा रहा है। इनके पिता लालू प्रसाद यादव तो सजायाफ्ता हैं। इन्हीं सब स्थिति को देखते हुए अब बिहार की जनता इन लोगों पर किसी भी कीमत पर विश्वास करने की स्थिति में नहीं है। चुनाव से पहले तीखी हुई जुबानइसके अलावा, उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की ओर संकेत करते हुए कहा कि ये लोग फर्जी रूप से मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री बनकर घूम रहे हैं। शायद इन लोगों को ये नहीं पता है कि बिहार की जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री और सम्राट चौधरी को उपमुख्यमंत्री के रूप में चुन लिया है। बिहार की जनता का विश्वास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बरकरार है। इस विश्वास को कोई रोक नहीं सकता है।इनपुट- आईएएनएस
You may also like
विदेश में पढ़ने से पहले दो बार सोचें! हार्वर्ड ग्रेजुएट ने भारतीयों को चेताया, कहा- 'US-UK और कनाडा में नहीं हैं जॉब'
भारत के शीर्ष 10 लिथियम बैटरी निर्माता: हरित ऊर्जा की दिशा में कदम
भोपाल में आइसक्रीम की गुणवत्ता पर सवाल: स्वास्थ्य पर पड़ सकते हैं गंभीर प्रभाव
Shani Pradosh Vrat Katha : शनि प्रदोष व्रत कथा, इसके पाठ से मिलेगा व्रत का पूरा फल
Aaj Ka Panchang, 24 May 2025 : आज शनि प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय