Next Story
Newszop

मुरादाबाद में 22 पाकिस्तानी महिलाओं के परिवार में 500 सदस्य, शलभ मणि ने कहा- सेक्यूलर बने रहिए जब बारी न आए

Send Push
देवरिया: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से लगातार केंद्र सरकार एक्शन मोड में है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने पाकिस्तान के साथ सभी प्रकार के संबंधों को तोड़ने का निर्णय लिया है। सिंधु जल समझौता को रद्द करने के बाद देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के निर्देश जारी किए गए। सभी राज्यों को इस संबंध में आदेश दिया गया। उत्तर प्रदेश में इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई तो कई बड़े मामले सामने आए हैं। इसमें मुरादाबाद में 22 पाकिस्तानी महिलाओं के परिवारों में 500 सदस्यों के होने का मामला सामने आया। इस खबर पर देवरिया से भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर किए गए पोस्ट में खबर को शेयर करते हुए लिखा, सेक्यूलर बने रहिए, जब तक बारी न आ जाए। अब उनके इस बयान पर चर्चा खासी गरमाई हुई है। क्या है मामला?दरअसल, उत्तर प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर वापस भेजने की कार्रवाई शुरू की गई। साथ ही, यूपी में बचे पाकिस्तानियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में मुरादाबाद में रह रही 22 पाकिस्तानी महिलाओं की निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस की जांच में पता चला है कि सभी पाकिस्तानी महिलाओं ने मुरादाबाद आकर शादी की थी। उनके बच्चों के भी बच्चे हो चुके हैं।जांच में सामने आया है कि सभी 22 पाकिस्तानी महिलाओं के 95 बच्चे हैं। मुगलपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला के नौ बच्चे हैं। इन बच्चों में भी कई की शादी हो चुकी है और उनके भी बच्चे हैं। इन सबके परिवार में कुल मिलाकर 500 से अधिक सदस्य हैं। कई की पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बात होती रही है।पुलिस के साथ इंटेलिजेंस एजेंसियां भी इनके बारे में जानकारी जुटा रही हैं। मुरादाबाद में शादी करने वाली ये महिलाएं आज भी पाकिस्तानी हैं, लेकिन उनके बच्चों की नागरिकता भारतीय है। जिले में 24 पाकिस्तानी हैं। इनमें दो पुरुष हैं। 20 महिलाएं दीर्घकालिक वीजा पर रह रही हैं। वहीं, दो महिलाएं अल्पकालिक वीजा पर हैं। अल्पकालिक वीजा वाली दोनों महिलाएं 4 साल पहले शादी कर मुरादाबाद आई थी।अन्य महिलाएं करीब 50 साल से जिले में रह रही हैं। करीब 10 फीसदी महिलाएं ऐसी हैं जिनके पोते-पोती बालिक हो चुके हैं। उनकी भी शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं। पुलिस इन सभी परिवारों की कुंडली खंगालने में जुट गई है। पाकिस्तान के साथ इनके संबंधों का पता लगाया जा रहा है। बीजेपी एमएलए ने कसा तंजबीजेपी एमएलए ने अब इस मामले पर तंज कसा है। पाकिस्तान से आकर रहने वाली महिलाओं के लंबे-चौड़े परिवार की खबर सामने आने के बाद उन्होंने सेक्यूलरिज्म की राजनीति करने वाली पार्टियों पर निशाना साधा है। इस प्रकार के बयान के जरिए वे देश में एक प्रकार से जनसंख्या नियंत्रण के प्रयासों पर भी सवाल खड़े करते दिखते हैं।
Loving Newspoint? Download the app now