Next Story
Newszop

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, 24 रुपये घटे दाम, नए रेट चेक कर लीजिए

Send Push
नई दिल्‍ली: तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं। 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 24 रुपये सस्‍ता हो गया है। दिल्ली में अब यह सिलेंडर 1723.50 रुपये का मिलेगा। नए दाम 1 जून से प्रभावी हैं। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का उपयोग मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है।



अब 24 रुपये सस्‍ता मिलेगा यह स‍िलेंडरतेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम घटाने का ऐलान क‍िया है। यह बदलाव 1 जून से लागू होगा। अब दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 1723.50 रुपये में मिलेगा। पहले यह सिलेंडर 24 रुपये महंगा म‍िलता था।



कंपनियों ने कहा, 'उन्होंने दाम कम कर दिए हैं। दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर का खुदरा बिक्री मूल्य 1 जून से 1723.50 रुपये है।'



कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में यह कटौती व्यवसायों के लिए अच्‍छी खबर है। इससे उनकी लागत कम होगी। संभावित रूप से व्यापक अर्थव्यवस्था पर भी इसका हल्का सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।



होटल, रेस्‍तरां को होगा फायदा

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्‍तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्तरां और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है। कीमतों में कमी से इन व्यवसायों की परिचालन लागत थोड़ी कम हो जाएगी। इससे उन्हें कुछ वित्तीय राहत मिलेगी। अगर यह कटौती लंबे समय तक बनी रहती है तो यह अप्रत्यक्ष रूप से खाद्य पदार्थों और सेवाओं की कीमतों को स्थिर रखने या थोड़ा कम करने में मदद कर सकती है। इससे आम उपभोक्ताओं को भी लाभ हो सकता है। लागत कम होने से व्यवसायों को प्रोत्साहन मिल सकता है। इससे आर्थिक गतिविधियों में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Loving Newspoint? Download the app now