जयपुर: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में जयपुर के 33 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट नीरज उधवानी की भी मौत हो गई। बुधवार रात 8:15 बजे इंडिगो फ्लाइट से उनकी पार्थिव देह जयपुर पहुंची। हजारों लोग, मंत्री, विधायक और बड़े नेता शोक जताने एयरपोर्ट पर पहुंचे। इसके बाद मालवीय नगर के मॉडल टाउन स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी में उनके घर पार्थिव देह लाई गई। नीरज के घर के बाहर लोगों का हुजूम उमड़ा और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
पत्नी ने दी गोली लगने की खबरमंगलवार रात आयुषी ने किशोर को फोन कर बताया कि नीरज को गोली लगी है और सुरक्षा बलों ने उन्हें सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है। नीरज की स्थिति की जानकारी नहीं मिली, जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। किशोर और परिजन तुरंत दिल्ली और फिर कश्मीर रवाना हुए। बुधवार रात वे नीरज की पार्थिव देह के साथ लौटे। नीरज के चाचा दिनेश उधवानी ने बताया कि तीन महीने पहले मकर संक्रांति पर नीरज जयपुर आया था। कश्मीर घूमने गए थे नीरजनीरज अपनी पत्नी आयुषी के साथ कश्मीर घूमने गए थे। दुबई में सीए के रूप में कार्यरत नीरज शिमला में एक शादी में शामिल होने के बाद दो-तीन दिन के लिए कश्मीर गए थे। फरवरी 2023 में पुष्कर के भंवर सिंह पैलेस में उनकी शादी आयुषी से हुई थी। नीरज के बड़े भाई किशोर और भाभी शुभि इनकम टैक्स इंस्पेक्टर हैं। जैसलमेर के 32 पर्यटक फंसेजैसलमेर के 32 पर्यटक पहलगाम के एक होटल में फंसे हैं। विपुल भाटिया और उनके दोस्तों ने बताया कि वे तीन दिन से होटल में हैं। हमले के समय वे घटनास्थल से 3-4 किमी दूर एक टूरिस्ट स्पॉट पर थे। कैब ड्राइवर ने उन्हें हमले की सूचना दी और होटल वापस लाया। 27 की मौत, 20 से ज्यादा घायलमंगलवार दोपहर पहलगाम की बैसरन घाटी में आतंकवादियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाईं, जिसमें 27 लोगों की मौत हुई और 20 से ज्यादा घायल हुए। मृतकों में राजस्थान, यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, नेपाल, यूएई और दो स्थानीय लोग शामिल हैं। 2019 के पुलवामा हमले (40 जवान शहीद) के बाद यह सबसे बड़ा आतंकी हमला है। उस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।
You may also like
देखिए ग्राहकों को कैसे चूना लगाते हैं फलवाले, आंखों के सामने ग्राहकों को ऐसे देते हैं धोखा ♩
यह डॉक्टर नहीं, दरिंदा है! 7 साल लाश को अपनी दुल्हन' बनाकर रखा, रोज करता था घिनौना काम, फिर ♩
घोर कलयुग: 80 करोड़ की संपत्ति के मालिक की वृद्धाश्रम में हुई मौत, देखने तक नहीं आए बेटा बेटी, लोगों ने चंदा लेकर किया अंतिम संस्कार ♩
शादी के बाद बीवी को निकल आई दाढ़ी मूंछ, पति ने टटोला तो उड़ गए होश ♩
घर लौटी महिला ने टूटी खिड़की देखकर लगाया पुलिस को फोन, बाथरूम का मंजर देखकर पुलिस के भी उड़े होश ♩