बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में छह दिन पहले घर से भागे प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शनिवार देर रात दोनों के शव दारानगर रोड स्थित लक्खीवाला के पास एक कृषि फार्म में मिले। लड़की के दोनों हाथ गायब थे और जमीन पर शव पड़ा हुआ था, जबकि लड़का फंदे से लटक रहा था।
बिजनौर पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों ने फांसी लगाकर जान दी है। पुलिस को अंदेशा है कि एक ही फंदे से लटके होने की वजह से रस्सी टूट गई होगी और लड़की नीचे गई। लड़की के गले में फंदा बंधा हुआ था। आशंका है कि कोई जानवर लड़की के दोनों हाथ खा गए होंगे।
प्रेमी निखिल (21) और उसकी 14 नाबालिग प्रेमिका दारानगर के निवासी थे। दोनों एक ही बिरादरी के थे और दोनों के घर आमने-सामने थे। 27 अक्टूबर को दोनों घर से भाग गए थे। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन घरवाले तैयार नहीं थे। दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
घर से भागने के बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने तलाश शुरू की। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक और एक युवती के शव दारानगर के कृषि फार्म में मिले हैं। एसपी मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों के घरवालों को बुलाकर पहचान कराई गई। निखिल की मां अपने बेटे के शव को देखकर बेसुध हो गई। उन्होंने लड़की के घरवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेमी और प्रेमिका दोनों के पिता की मौत हो चुकी है।

You may also like

India Trade Policy: राज को राज रहने दें...चीन से 'परहेज' नहीं, अमेरिका-यूरोप को भी पकड़कर रखेंगे, भारत का प्लान 2047 क्या है?

मदरसे के ऊपरी मंजिल पर था इमाम का कमरा, अंदर का नजारा देख फटी रह गई आंखें

'बंदर की टोली में बैठा दिए जाएं तो'... सीएम योगी के बिहार चुनाव वाले बयान पर भड़के अखिलेश यादव, बोला हमला

एअर इंडिया क्रैश का इकलौता बचा शख्स, अब क्यों नहीं करता किसी से बात?

पलाश मुच्छल के हाथ पर स्मृति मंधाना का नाम, खास अंदाज में दोनों ने मनाया विश्व कप की जीत का जश्न