वॉशिंगटन: अमेरिकी सरकार बीते कुछ दिनों से भारत के लिए आक्रामक दिख रही है। कई दूसरे नेताओं के बयान के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी भारत को टैरिफ बढ़ाने की धमकी दी है। डोनाल्ड ट्रंप के इस आक्रामक रवैये पर अमेरिकी एक्सपर्ट माइकल कुलेगमेन ने कहा है कि दरअसल यह उनकी यूक्रेन में युद्ध ना रुकवा पाने की टीस है। माइकल का कहना है कि तमाम कोशिशों के बावजूद पुतिन ने ट्रंप की एक नहीं सुनी, ऐसे में वह अपनी खीज भारत पर निकाल रहे हैं।
अमेरिकी एक्सपर्ट माइकल कुलेगमेन साउथ एशिया एनालिस्ट हैं, जो दक्षिण एशिया की जियो-पॉलिटिक्स पर गहरी नजर रखते हैं। उन्होंने सोमवार को ट्रंप की ओर से भारत को धमकी दिए जाने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर यूक्रेन में युद्ध रुक जाता तो ट्रंप का ये रूप ना होता।
'पुतिन की नाराजगी निकाल रहे'माइकल ने ट्वीट तकरते हुए लिखा, 'अगर पुतिन यूक्रेन में युद्ध रोकने के ट्रंप के आह्वान को नजरअंदाज नहीं करते तो शायद ट्रंप रूसी तेल खरीदने के लिए भारत पर इतना ज्यादा प्रहार नहीं करते। ये बहुत साफ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति पुतिन से अपनी नाराजगी भारत पर निकाल रहे हैं।'
एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'ट्रंप चाहते हैं कि भारत ज्यादा महंगा तेल अमेरिका से खरीदे। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से पहले भारत वास्तव में अमेरिकी तेल की ओर देख रहा था लेकिन आक्रमण के बाद भारत ने रूसी तेल आयात बढ़ा दिया। हालांकि ट्रंप की हालिया नाराजगी की अहम वजह पुतिन ही हैं।'
Video
ट्रंप ने क्या कहा हैअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में भारत पर टैरिफ बढ़ाने की बात कही है। ट्रंप ने लिखा, 'भारत रूस से बड़ी मात्रा में तेल खरीद रहा है। वह रूस से खरीदे गए तेल का बड़ा हिस्सा खुले बाजार में बेचकर मोटा मुनाफा भी कमा रहा है। भारत को इसकी कोई परवाह नहीं है कि यूक्रेन में रूस कितने लोगों को मार रहा है। इसके चलते मैं भारत पर टैरिफ बढ़ाने जा रहा हूं।'
डोनाल्ड ट्रंप 30 जुलाई को भारतीय सामानों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। ट्रंप ने टैरिफ की घोषणा करते हुए कहा था कि भारत रूस से हथियार और तेल खरीद जारी रखता है तो टैरिफ के अलावा अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जाएगा। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि भारत और चीन जैसे देश रूस से तेल खरीद कर उसकी आर्थिक मदद कर रहे हैं। इससे रूस लगातार यूक्रेन में युद्ध जारी रखे हुए है।

You may also like
ˈजिन घर में होते हैं ये 5 वास्तु दोष वहां की बहुएं पड़ती हैं अधिक बीमार
Weather update: राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून, तेज बारिश का दौर थमा, लोगों को सताने लगी उमस
ˈदूसरों को होम लोन देने वाला बैंक खुद किराए के मकान में क्यों संचालन करता है? दिलचस्प है वजह
धमाकेदार जीत के बाद गौतम गंभीर सिंग रूम में हुए 'आउट ऑफ कंट्रोल', उनके इस रिएक्शन पर कोई नहीं कर पा रहा विश्वास
ˈलो जी! मिल गया इस बिमारी का इलाज इस पत्ते को रात में अपने पैर पर लगा लें जड़ से खत्म हो जाएगी शुगर जैसी गंभीर बीमारी