नई दिल्ली: दिल्ली की AAP नेता रीना गुप्ता को पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस मुद्दे पर अब बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ने आम आदमी पार्टी (AAP) को घेरा है। पहले से ही आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार पर आरोप लगते रहे हैं कि उसे दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है।अब इस मामले में तो पंजाब की भगवंत मान सरकार बुरी तरह घिरती नजर आ रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता रीना गुप्ता को पंजाब पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का चेयरपर्सन बनाया गया है। इस नियुक्ति के बाद विपक्ष, मान सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस और बीजेपी, दोनों ही पार्टियां रीना गुप्ता की नियुक्ति पर सवाल उठा रही हैं। उनका आरोप है कि पंजाब सरकार को दिल्ली से चलाया जा रहा है और दिल्ली के नेताओं का पंजाब सरकार पर कब्जा हो गया है। दरअसल, विपक्षी दलों का कहना है कि पंजाब सरकार अपने फैसले खुद नहीं ले रही है। उनका आरोप है कि सारे फैसले दिल्ली से हो रहे हैं। अब दिल्ली की एक नेता को पंजाब के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में नियुक्त करने से बीजेपी और कांग्रेस को सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल गया है।बीजेपी नेता रजनीश धीमान ने इस नियुक्ति पर पंजाब सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हारने के बाद अब पंजाब पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या सरकार को इस पद के लिए पंजाब में कोई भी काबिल व्यक्ति नहीं मिला? रजनीश धीमान ने कहा, 'दिल्ली में हार जाने के बाद अरविंद केजरीवाल का फोकस पंजाब पर हो गया है। क्या सरकार को इस पद के लिए पंजाब में कोई भी काबिल नहीं मिला?' वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुखपाल खैरा ने भी रीना गुप्ता की नियुक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने अरविंद केजरीवाल के सामने खुद को सरेंडर कर दिया है। उन्होंने इसे पंजाबियों के साथ धोखा बताया है।
You may also like
तिरुपति मंदिर में भगदड़ से छह भक्तों की मौत, कई घायल
बिजली के खंभे पर चढ़कर युवक की मौत का वायरल वीडियो
भूल चूक माफ, केसरी वीर और कपकपी: बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्में
Rajasthan Weather & Monsoon Update: जानिए 26 मई तक कैसा रहेगा राज्य का मौसम, मानसून को लेकर दिया अहम अपडेट
31 दिसंबर तक लेट फीस के साथ फाइल करें ITR, अन्यथा मिलेगी नोटिस