नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार घट रहा है। रविवार रात करीब 10 बजे यमुना का वॉटर लेवल घटकर खतरे के निशान से नीचे आ गया था। पुराने लोहे के पुल पर रविवार रात 10 बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 205.32 मीटर रेकॉर्ड किया गया, जबकि यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है। यानी यमुना नदी अब खतरे के निशान से नीचे है। यमुना के पानी का चेतावनी स्तर 204.50 मीटर है।
बता दें कि 6 दिन बाद यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे आया है। 1 सितंबर को यह खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा था। इससे पहले रविवार को हथिनी कुंड बैराज से यमुना में हर घंटे 42-54 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। दूसरी तरफ ओखला बैराज से हर घंटे डबल से भी ज्यादा पानी रिलीज किया गया।
निगम बोध घाट पर दाह संस्कार शुरूयमुना में पानी का लेवल कम होते ही रविवार सुबह से निगम बोध घाट पर दाह संस्कार शुरू कर दिया गया। राहत और बचाव कार्यों में जुटे अधिकारियों ने बताया कि निगम बोध घाट को रविवार सुबह से दाह संस्कार के लिए खोल दिया गया। सुबह 7 बजे से शाम तक 12-15 शवों का दाह संस्कार किया जा चुका था। निगम बोध घाट का संचालन करने वाली संस्था के प्रबंधकों ने बताया कि घाट में हर तरफ कीचड़ जमा है। उसे वर्करों के जरिए साफ कराया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि यमुना नदी जब खतरे के निशान से दो मीटर से अधिक ऊपर बह रही थी तो कई इलाकों में पानी घुस गया था। उन सभी इलाकों में स्थिति अब सामान्य हो रही है। उन्होंने बताया कि मॉनिस्टरी मार्केट, उसके सामने स्थित सिविल लाइन का इलाका और यमुना बाजार से भी काफी हद तक पानी निकल चुका है।

You may also like
दुल्हन ने शादी` की रात सेक्स से किया इनकार, दूल्हा बोलाः लडकी नही ये तो…मची खलबली
दूल्हे ने हनीमून` पर दोस्तों को भी साथ चलने को कहा, फिर दुल्हन की हरकत देख हो गई हालत खराब
राजस्थान: विद्युत निगमों में तकनीशियन के 2163 पदों पर सीधी भर्ती, 10 से 25 सितम्बर तक करें ऑनलाइन आवेदन
महाराष्ट्र : पीएम कुसुम योजना ने बदली अहमदनगर के किसानों की जिंदगी, बिजली पर निर्भरता खत्म, उन्नत हो रही खेती
एशिया कप 2025 : अफगानिस्तान ने हांगकांग को जीत के लिए दिया 189 रन का लक्ष्य, उमरजई, अटल का अर्धशतक