Next Story
Newszop

कहीं छिड़ा युद्ध तो कहीं वीजा की टेंशन...5 ऐसे देश, जहां पढ़ने का स्टूडेंट भूल से भी ना बनाएं प्लान!

Send Push
Study Abroad Worst Countries: दुनियाभर में 13 लाख से ज्यादा भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनकी संख्या हर साल बढ़ रही है। विदेश में हायर एजुकेशन के लिए किसी देश को चुनते समय इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वहां का माहौल सुरक्षित हो, वीजा के नियम आसान हों और ग्रेजुएशन के बाद आसानी से जॉब मिल जाए। इस वक्त दुनिया के कई सारे ऐसे देश हैं, जो वैसे तो भारतीयों के बीच काफी पॉपुलर हैं। मगर वहां अभी मौजूदा हालात सही नहीं हैं। यही वजह है कि इन देशों में एडमिशन लेने से बचना चाहिए। आइए ऐसे ही 5 देशों के बारे में जानते हैं।
ईरान image

इस लिस्ट में पहला नाम ईरान का आता है, जो फिलहाल इजरायल के साथ संघर्ष में उलझा हुआ है। भारतीय यहां मेडकिल एजुकेशन के लिए जाते हैं। इजरायल की तरफ लगातार हो रही बमबारी की वजह से भारतीय छात्र यहां फंस गए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए सरकार 'ऑपरेशन सिंदूर' चला रही है। हाल ही में 110 भारतीय छात्र ईरान से लौटे भी हैं। अगर आप भी यहां पढ़ने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो फिलहाल उसे ड्रॉप कर दें। हालात सुधरने के बाद ही यहां पढ़ने का प्लान बनाएं। (Pexels)




इजरायल image

हायर एजुकेशन के लिए इजरायल भी एक पॉपुलर देश है। यहां पर टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कंप्यूटर साइंस की काफी अच्छी पढ़ाई करवाई जाती है। हालांकि, अभी ईरान लगातार यहां पर हवाई हमले कर रहा है, जिस वजह से तेल अवीव और हाइफा जैसे शहरों में भारी नुकसान हुआ है। इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास ने कहा है कि अगर कोई भारतीय देश छोड़ना चाहता है तो वह उसकी मदद करेगा। फिलहाल इजरायल में हायर एजुकेशन के लिए जाना ठीक नहीं है। (Pexels)




यूक्रेन image

यूरोपीय देश यूक्रेन उन देशों में शामिल है, जहां किफायती दाम में मेडिकल एजुकेशन मुहैया करवाई जाती है। इस वजह से हर साल यहां हजारों भारतीय MBBS करने जाते हैं। हालांकि, 2022 से ही यूक्रेन रूस के साथ जंग लड़ रहा है। युद्ध के शुरुआती दिनों में हजारों भारतीयों को यहां से बाहर भी निकाला गया था। बहुत से भारतीय फिर से यहां MBBS के लिए जाना चाहते हैं, लेकिन अभी उनके लिए यूक्रेन जाना ठीक नहीं है। खासतौर पर रूस के बॉर्डर से सटे इलाकों में। (Pexels)




कनाडा image

इस लिस्ट में कनाडा का नाम देखकर आपको हैरानी होगी। हालांकि, सच्चाई ये है कि कनाडा में इस वक्त जॉब की बहुत ज्यादा मारामारी है। ऊपर से रहने-खाने का खर्च भी काफी ज्यादा बढ़ गया है। घरों की किल्लत ने भी लोगों को परेशान किया है। ऐसे में अगर कोई छात्र कनाडा में पढ़ने जाने की प्लानिंग कर रहा है, तो फिलहाल ये प्लान ड्रॉप कर देना चाहिए। यहां पर पढ़ाई के बाद जॉब मिलने में बहुत मुश्किलें होने वाली हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर ये सच उजागर भी किया है। (Pexels)




अमेरिका image

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से ही अमेरिका में स्थिति बिगड़ी हुई है। पहले उन्होंने स्टूडेंट वीजा जारी करने पर रोक लगाई और अब कहा है कि छात्रों के सोशल मीडिया चेक करने के बाद वीजा दिए जाएंगे। इससे बहुत से छात्र टेंशन में हैं। अमेरिका में 'ऑप्शन प्रैक्टिकल ट्रेनिंग' (OPT) को खत्म करने की बात भी हो रही है। इसके जरिए ही स्टूडेंट ग्रेजुएशन के बाद एक साल तक अमेरिका में जॉब कर पाते हैं। फिलहाल अमेरिका जाना बिल्कुल भी सही फैसला नहीं होगा। (Pexels)

Loving Newspoint? Download the app now