GK Questions on Major Lakes of India : झीलें सिर्फ मीठे पानी की आपूर्ति नहीं करतीं बल्कि भारत की सुंदरता में चार चांद लगाती हैं। देश के लगभग हर राज्य में कई झीलें पाई जाती हैं जो न केवल सौंदर्य बढ़ाती हैं बल्कि जल का प्रमुख स्रोत भी हैं। लेकिन लद्दाख की पैंगोंग झील अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। यह झील रंग बदलती नजर आती है। ऐसे ही भारत में अन्य झीलें हैं जो अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं और इनसे जुड़े जीके के सवाल एसएससी, रेलवे और यूपीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में आपसे पूछे जाते हैं। इसलिए यहां आपको भारत की प्रमुख झीलों और उनके स्थान के बारे में बताया जा रहा है।
कहां है पैंगोंग झील? Administration of Union Territory of Ladakh के अनुसार, लद्दाख की सबसे मशहूर झीलों में पैंगोंग है। यह समुद्र तल से करीब 4,350 मीटर की ऊंचाई पर है। यह दुनिया की सबसे ऊंची खारे पानी की झील मानी जाती है। इस झील का पानी गहरे नीले रंग का दिखाई देता है जो आसपास की सूखी पहाड़ियों के बीच बेहद सुंदर लगता है। करीब 160 किलोमीटर लंबी इस झील का एक-तिहाई हिस्सा भारत में और बाकी दो-तिहाई हिस्सा चीन में पड़ता है। इस झील की खास बात यह है कि इसका रंग समय और मौसम के अनुसार बदलता रहता है और यह कभी नीला, कभी हरा तो कभी लाल झलक देता है।
भारत की महत्वपूर्ण झीलें कौन सी हैं ? भारत की सबसे लंबी झील कौन सी है?भारत में कई बड़ी झीलें हैं जो प्राकृतिक सुंदरता बढ़ाती हैं और प्रमुख मानी जाती हैं। क्षेत्रफल के हिसाब से भारत की सबसे लंबी झीलों में केरल की वेम्बनाड झील, ओड़िशा की चिल्का झील, महाराष्ट्र की शिवाजी सागर झील, मध्य प्रदेश की इंदिरा सागर झील, लद्दाख की पांगोंग झील, आंध्र प्रदेश की पुलीकट झील, गुजरात की सरदार सरोवर झील, तेलंगाना की नगरजुना सागर झील, मणिपुर की लोकटक झील और जम्मू-कश्मीर की वुलर झील शामिल हैं।
वुलर झील किस लिए जानी जाती है?जम्मू-कश्मीर की वुलर झील एशिया की सबसे बड़ी ताजे पानी की झीलों में से एक है और यह भूकंपीय गतिविधियों के कारण बनी थी। ओड़िशा की चिल्का झील भारत की सबसे बड़ी खारी जल वाली झील है। केरल की वेम्बनाड झील भारत की सबसे लंबी झील मानी जाती है। महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील एक राष्ट्रीय भू-धरोहर स्मारक घोषित झील है, जो खारी और सोडा जल वाली है।
You may also like

सरकार की योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करायें अधिकारी : नन्द गोपाल गुप्ता नंदी

धनबाद : दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश शासन कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य सड़क दुर्घटना में बाल बाल बचीं, कार क्षतिग्रस्त

जीवन की हर समस्या का समाधान गीता में : स्वामी ज्ञानानंद

मध्य प्रदेश के इंदौर में बनी दो दवाएं केंद्र की जांच में पाई गई अमानक




