अगर आप एक बड़ी, स्टाइलिश और पर्यावरण के अनुकूल कार की तलाश में हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए काम का साबित होगा। भारत में मिडसाइज़ इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में कई नई गाड़ियां आने वाली हैं। टाटा मोटर्स, महिंद्रा, मारुति सुजुकी और टोयोटा जैसी बड़ी कंपनियां अपनी नई बैटरी से चलने वाली SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें ग्राहकों को 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज मिल सकती है, जिससे इन्हें चलाने का खर्च कम होगा। यं गाड़ियां मार्केट में कॉम्प्टीशन को और बढ़ा देंगी। आइए आपको इन कारों के बारे में विस्तार से बताते हैं।
1. टाटा सिएरा इलेक्ट्रिक 90 के दशक की भारत की सबसे फेमस कारों में से एक सिएरा फिर एक बार वापसी कर रही है, लेकिन बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में। कंपनी पहले इसका ICE (पेट्रोल/डीजल) वर्जन लाएगी, जिसके बाद साल 2026 की शुरुआत में सिएरा EV लॉन्च होगी। इसमें दो बैटरी विकल्प मिलने की उम्मीद है, जिसमें 500 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। प्रीमियम फीचर्स में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप, वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और लेवल 2 ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) शामिल होंगे। यह Curvv EV से ऊपर की कैटेगरी में आएगी।
2. महिंद्रा XEV 9S यह कार XUV700 का इलेक्ट्रिक डेरिवेटिव है, जिसे XUV.e8 कॉन्सेप्ट के प्रोडक्शन वर्जन के रूप में देखा जा रहा है। यह SUV 27 नवंबर को लॉन्च होगी। इसे महिंद्रा के नए INGLO मॉड्यूलर EV प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। इसके टॉप मॉडल में 500 किलोमीटर तक की रियल-वर्ल्ड रेंज मिल सकती है।
3. मारुति सुजुकी ई विटारा यह मारुति सुजुकी की इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में पहली कार होगी, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा है। यह मोस्ट अवेटेड गाड़ियों में से एक है। यह कार अगले महीने लॉन्च होने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कार को फ्लैग ऑफ किया था। इसे गुजरात प्लांट में बनाया जाएगा और नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचा जाएगा। इसमें 49 kWh और 61 kWh के बैटरी पैक मिलेंगे। यह बड़ी टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और ADAS फीचर्स से लैस होकर हुंडई क्रेटा ईवी और टाटा हैरियर ईवी को टक्कर देगी।
4. टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV टोयोटा भी इलेक्ट्रिक SUV की रेस में शामिल हो रही है और टोयोटा अर्बन क्रूजर BEV लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार मारुति की ई विटारा के साथ प्लेटफॉर्म शेयर करेगी। यह साल 2026 की शुरुआत में डेब्यू कर सकती है। इसे सुजुकी के Heartect e प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। इसमें भी दो बैटरी पैक विकल्प, डुअल डिस्प्ले, वायरलेस चार्जिंग और ADAS फंक्शंस का पूरा सूट मिलेगा।

You may also like

मुनीर को बेइंतहा ताकत, पाकिस्तानी लोकतंत्र का जनाजा... 27वें संविधान संशोधन पर पाक एक्सपर्ट आयशा का बड़ा खुलासा

पूरे समाज के कल्याण के लिए कार्य करेगी विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद: कलराज मिश्र

98 साल के लालकृष्ण आडवाणी को पीएम मोदी ने दी खास बधाई, घर पहुंचकर लिया हालचाल!

Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान ने खोली नीलम की पोल, मृदुल तिवारी का दिखाया 'असली' रूप, फरहाना को निकालेंगे बाहर!

उदयपुर की ग्रीन पीपल सोसायटी और झील संरक्षण समिति को दिल्ली में राष्ट्रीय सम्मान, झील व पर्यावरण संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान