लाइव हिंदी खबर :- 22 सितंबर 2025 को भारत-फ्रांस सिविल न्यूक्लियर एनर्जी पर विशेष कार्यबल की दूसरी बैठक आयोजित की गई| इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की विदेश सचिव विक्रम मिश्री और फ्रांस की यूरोप व विदेश मामलों की मंत्रालय की महासचिव एनी-मैरी डेस्कोटस ने की| बैठक में दोनों देशों के बीच नाभिकीय ऊर्जा सहयोग को और मजबूत करने और साझा परियोजनाओं पर चर्चा की| दोनों देशों के बीच बैठक का उद्देश्य सिविल न्यूक्लियर क्षेत्र में तकनीकी साझेदारी, सुरक्षा मानकों और ऊर्जा उत्पादन एवं रणनीतियों को आगे बढ़ाना बताया गया।
MEA के अनुसार दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग और सुरक्षा उपायों को और गहन बनाने पर सहमति व्यक्त की है। इसके अलावा बैठक में नवीनीकृत ऊर्जा स्रोतों के साथ संयोजन और पर्यावरण मानको के पालन को भी महत्व दिया गया। इससे बैठक में भारत और फ्रांस के बीच सिविल न्यूक्लियर सहयोग को अगले स्तर पर ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। दोनों देशों ने आगे की योजनाओं और सहयोग के ढांचे को मजबूती देने का संकल्प लिया।
You may also like
आउट होने के बाद भी बच गईं जेमिमा रोड्रिग्स, फिर पाकिस्तान के जले पर छिड़का नमक
पूर्णिमा पर घर-घर गूंजेगा गायत्री मंत्र: ऑनलाइन यज्ञ में शामिल होंगे देशभर के श्रद्धालु
त्रिवेणी के रूप में 16 से 18 अक्टूबर तक होगा दीपोत्सव का आयोजन
दुनिया का इकलौता इंसान जिसकी दौलत ने` तोड़ दिया सारे रिकॉर्ड! 60000 नौकर 100 सोने के ऊंट और वो यात्रा जिसने बदल दिया इतिहास
दिवाली पर जलाने वाली फुलझड़ी कैसे बनती है? इस वीडियो को देख सब समझ आ जाएगा