लाइव हिंदी खबर :- इंडोनेशिया ने अपनी समुद्री रक्षा क्षमता को मजबूत करने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। उसने इटली के सेवानिवृत विमान वाहकपोत ग्यूसेप गैरीबाल्डी को 450 मिलियन डॉलर में खरीदने की मंजूरी दी है| यह जहाज वर्ष 1985 में निर्मित हुआ था और 2024 में सेवामुक्त कर दिया गया| अब इंडोनेशिया इसे हेलीकॉप्टर और ड्रोन अभियानों के लिए पुन: तैयार करेगा।
और अपने समय का उन्नत विमान वाहक माना जाता था। इंडोनेशिया इसे नए सिरे से अपग्रेड कर समुद्री निगरानी, मानवीय राहत, आपदा प्रबंधन, रक्षा अभियानों में उपयोग करने की योजना बना रहा है। यह कदम इंडोनेशिया के समुद्री रक्षा आधुनिकीकरण नीति का हिस्सा है। जिसके तहत वह अपने नौ सैनिक बेडे में आधुनिक जहाज, पनडुब्बियों और हवाई क्षमताएं जोड़ रहा है।
हिंद प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते रणनीति तनाव और समुद्री सीमाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सौदा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सौदे से इंडोनेशिया न केवल अपने रक्षा तंत्र को मजबूत करेगा, बल्कि क्षेत्रीय स्तर पर भी अधिक प्रभावशाली समुद्री शक्ति के रूप में उबरेगा।
You may also like
RJD से ज्यादा भ्रष्ट` NDA वाले… बिहार बदलाव यात्रा के दौरान बोले रणनीतिकार प्रशांत किशोर
पार्वती देवी बोले- नीतीश` जी ने बिहार में सब कुछ बदल दिया, क्या तेजस्वी फिर से जंगलराज लाएंगे!.
कांग्रेस के दिग्गज विधायक` की होगी बीजेपी में एंट्री? चुपके से की सीएम से मुलाकात, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
बिहार चुनाव में Tejashwi` Yadav की पिछलग्गू बनेगी कांग्रेस! महागठबंधन का CM चेहरा कौन? हो गया क्लियर
जाति-मुक्त FIR! इलाहाबाद हाई` कोर्ट का ऐतिहासिक आदेश, पुलिस दस्तावेज़ों में भी होगा बड़ा बदलाव