Next Story
Newszop

भारत में फिर लौटी कोरोना की लहर! 5 दिनों में 1700 नए मरीज, जानिए किस राज्य में कितने संक्रमित और कहां हुईं मौतें

Send Push

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा मंडराने लगा है। बीते 5 दिनों में कोविड-19 के 1700 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे अब कुल सक्रिय मामलों की संख्या 2700 के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 30 मई तक पूरे देश में कुल 2710 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले एक सप्ताह में केवल 752 केस आए थे, लेकिन अब मामलों की रफ्तार तेजी से बढ़ती जा रही है।

राज्यों के अनुसार संक्रमितों की संख्या


अगर देश के विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की बात करें तो आंकड़े इस प्रकार हैं:


आंध्र प्रदेश – 16

अरुणाचल प्रदेश – 3

असम – 2

चंडीगढ़ – 1

छत्तीसगढ़ – 3

दिल्ली – 294 (1 महिला की मौत भी दर्ज)

गोवा – 7

गुजरात – 223

हरियाणा – 20

जम्मू और कश्मीर – 4

कर्नाटक – 148

केरल – 1147

मध्य प्रदेश – 10

महाराष्ट्र – 424

मिजोरम – 2

ओडिशा – 5

पुडुचेरी – 35

पंजाब – 4

राजस्थान – 51

तमिलनाडु – 148

तेलंगाना – 3

उत्तराखंड – 2

उत्तर प्रदेश – 42

पश्चिम बंगाल – 116

किन राज्यों में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले?

कई राज्यों में सक्रिय मामलों में तेजी से इज़ाफा देखने को मिल रहा है। जिन राज्यों में केस सबसे अधिक बढ़े हैं, वे हैं:

केरल: +355

महाराष्ट्र: +153

दिल्ली: +24

साथ ही, कुछ राज्यों में कोरोना से मौतों में भी वृद्धि हुई है:

महाराष्ट्र में 4 नई मौतें

कर्नाटक में 1 नई मौत

हालांकि, देश के कई हिस्सों में अभी भी कोई नया मामला या मृत्यु दर्ज नहीं की गई है।

कहां ठीक हुए सबसे ज्यादा मरीज?

महाराष्ट्र – 8,29,849

केरल – 6,84,927

आंध्र प्रदेश – 2,32,635

कहां हुईं अब तक सबसे ज्यादा मौतें?

महाराष्ट्र – 1,48,606

कर्नाटक – 40,412

तमिलनाडु – 38,086

19 मई के बाद किन राज्यों में सामने आए नए केस?

आंध्र प्रदेश – 4

छत्तीसगढ़ – 1

गोवा – 1

गुजरात – 76

हरियाणा – 8

कर्नाटक – 34

मध्य प्रदेश – 2

राजस्थान – 11

तमिलनाडु – 3

तेलंगाना – 1

Loving Newspoint? Download the app now