नई दिल्ली: पंजाब पिछले तीन दिनों से बाढ़ की चपेट में है। राज्य में 30 अगस्त तक सभी स्कूल बंद हैं। पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, फिरोजपुर और फाजिल्का सबसे प्रभावित हैं। इन 7 जिलों के 350 से अधिक गांवों में 5-7 फीट तक पानी भरा हुआ है।
हालात इतने खराब हैं कि लोगों को सेना के हेलिकॉप्टर से बचाया जा रहा है। चिनूक हेलिकॉप्टर, जमीन और पानी पर चलने वाले एम्फीबियन वाहनों से लोगों तक मदद पहुंचाई जा रही है। गुरुवार को सेना ने 6 हजार से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया।
जम्मू में बारिश और बादल फटने से भारी तबाही के बीच फंसे करीब 3 हजार टूरिस्ट्स को निकाला गया है। गुरुवार को रेलवे ने उनके लिए दो स्पेशल ट्रेनें चलाईं। एक ट्रेन लगभग 1,500 यात्रियों को लेकर जम्मू से बनारस और दूसरी ट्रेन नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इसमें 1,500 से ज्यादा यात्री सवार हुए।
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है। गुरुवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.45 मीटर तक पहुंच गया था। इसके बाद बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया गया था।
यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। वाराणसी समेत 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान 84.73 मीटर के करीब पहुंच गया, जिससे इस महीने दूसरी बार रिहायशी इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया है। संगम के पास सड़कों पर गाड़ियों की जगह नाव चल रही है।
You may also like
Kidney Stone Home Remedies : किडनी की पथरी का दर्द झेल रहे हैं? ये 7 ड्रिंक्स देंगे तुरंत राहत!
टेवाली गांव के पास प्राइवेट बस पलटी, 13 यात्री घायल
ट्रेन में TT ने मांगा टिकट यात्री हाथ पकड़कर ले गया बाथरूम अंदर ऐसा कुछ दिखाया कि ठनक गया माथा`
अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी अल्लू कनकरत्नम का 94 साल की उम्र में निधन, मुंबई से रवाना हुए एक्टर
बारिश का कहर जारी, नदी-नाले उफान पर, बाइक और जीप बहने की घटनाएं