किंग कोबरा, यह नाम सुनकर ही कई लोग डर से थर थर कांपने लगते हैं। सांप एक ऐसा जीव है जिसके आस पास कोई भी भटकना नहीं चाहता है। लोग जितना हो सके इससे दूर रहना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार जाने अनजाने में हमारा सामना सांप से हो जाता है। किस्मत बुरी हो तो सांप हमें काट भी देता है। जब सांप काटता है तो लोग घबरा जाते हैं। तुरंत डॉक्टर के पास दौड़ते हैं। कुछ की हालत तो इतनी खराब हो जाती है कि वह बेहोश हो जाते हैं। बुरी से बुरी स्थिति में मर भी जाते हैं।
शराबी को काटते ही मर गया सांपलेकिन आज हम आपको एक ऐसे बंदे से मिलाने जा रहे हैं जिसको सांप के काटने के बाद वह तो नहीं मारा लेकिन सांप जरूर स्वर्ग सिधार गया। जी हां आपने सही पढ़ा। इस बंदे को काटने के बाद सांप की तुरंत मौत हो गई। यह शख्स एक नंबर का शराबी था जिसे सांप ने 2 बार काटा लेकिन उसे कुछ नहीं हुआ। वहीं सांप की सांसे थम गई। जब यह शख्स मरे हुए सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा तो सभी के होश उड़ गए। तो चलिए इस अजब गजब मामले को थोड़ा और विस्तार से जानते हैं।
दरअसल यह अनोखा मामला उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले का है। यहां जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब एक शराबी इमरजेंसी वार्ड में पहुंचा। इस शराबी ने बताया कि उसे किंग कोबरा सांप ने दो बार अलग–अलग जगहों पर काटा। सांप की तो मौत हो गई लेकिन वह अभी जिंदा है। इसके बाद उसने डॉक्टर से इंजेक्शन लगाने की गुहार लगाई। हालांकि डॉक्टर इस बात से हैरान रह गए कि सांप के काटने के बाद भी यह शख्स अच्छी हालत में है जबकि सांप की मौत हो गई।
लोग बोले– जहर ही जहर को मारता हैबताते चलें कि यह शराबी शख्स अपने साथ मरे हुए सांप को झोले में भरकर अस्पताल भी लाया था। अब यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले के वीडियो को लेकर लोग कई तरह के मिम्स बना रहे हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kashyap_memer नाम के पेज ने शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। अभी यह क्लियर नहीं है कि यह मामला ताजा है या कोई पुराना है।
You may also like
दिल्ली-एनसीआर का कुख्यात बदमाश संदीप पुलिस मुठभेड़ में घायल
WCL में इंडिया-पाकिस्तान मैच हुआ रद्द, शिखर धवन बोले- 'देश से बढ़कर कुछ नहीं'
बरसात में बढ़ जाता है 'नीम' का महत्व, संक्रमण समेत इन समस्याओं की छुट्टी तय!
दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन, 9 की मौत, कई लापता
मॉनसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष से की सहयोग की अपील