Kitchen Tips: रोटी भारतीय खाने की अहम चीज है। इसका स्वाद ही नहीं, सेहत के लिए भी फायदेमंद है। एक से ज्यादा रोटी खाने से भूख बढ़ती है और शारीरिक ऊर्जा मिलती है। आटा गूंथते समय बहुत से लोग गलतियां कर जाते हैं और बाद में सेहत को नुकसान पहुंचता है। खाने-पीने की चीजों को हाइजेनिक होना चाहिए अगर ऐसा आप करते हैं तो सेहत अच्छी बनी रहती है। रोटी के लिए आटा गूंथते समय आपको भी ख्याल रखना चाहिए।
रोटी पेट को लंबे समय तक भरा रखती है और अधिक खाने से रोकती है, लेकिन आटा गूंथते समय की गलतियां नुकसान पहुंचा सकती है। आइए, हम आपको इस आर्टिकल में उन गलतियों के बारे में बताते हैं।
आटा गूंथते समय भूलकर न करें गलती (Kitchen Tips)1. ज्यादातर लोग आटा गूंथने के बाद तुरंत रोटी बना लेते हैं, लेकिन सही तरीके से गूंथे हुए आटे को 15 मिनट तक ढककर रखना चाहिए। इसके बाद रोटी बेलना शुरू करने से रोटी फूली-फूली और मुलायम बनेगी।
2. रोटी को नॉन-स्टिक तवे पर नहीं बनाना चाहिए, बल्कि लोहे के तवे पर ही बनाना चाहिए।
3. रोटी को गर्म रखने के लिए एल्युमिनियम फॉयल का इस्तेमाल न करें, क्योंकि यह सेहत के लिए अच्छा नहीं है।
4. पिसा हुआ आटा खाना अच्छा है, पैक्ड आटा अच्छा नहीं होता। मल्टीग्रेन आटा खाना अच्छा है। आटे को कम से कम 10 मिनट तक गूंथें, तभी रोटी अच्छी बनेगी।
डिस्क्लेमर: यहां बताई गई जानकारी सामान्य है। इसपर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञों से परामर्श जरूर ले सकते हैं।
You may also like
Gold Prices Surge Up to ₹2,730, Silver Sees Minor Dip in Indian Markets
Mohini Ekadashi 2025: जानिए भगवान विष्णु के अद्भुत मोहिनी अवतार और इस व्रत का महत्व
2,730 रुपये तक महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में मामूली गिरावट
Galaxy Note 20 Series Receives April 2025 Security Update, Among Final Patches Before End of Support
पंजाब पुलिस ने आईएसआई की साजिश विफल की,जंगल से आरपीजी, आईईडी और हैंडग्रेनेड बरामद किया