एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 25 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ इलाज के बहाने दुष्कर्म किया गया। महिला जब तड़प रही थी तो उसका ससुर उसे इलाज के लिए एक तांत्रिक के पास ले गया। तांत्रिक महिला को एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। तांत्रिक अपने साथियों के साथ महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म कर रहा था। घटना बिहार के मुजफ्फरपुर की है।
मिली जानकारी के मुताबिक चार महीने की गर्भवती महिला की हालत खराब हो गई थी। उसकी तबीयत सुधारने के लिए महिला का ससुर उसे एक तांत्रिक के पास ले गया। तांत्रिक ने ससुराल वालों को बाहर बैठाया और इलाज के बहाने महिला को एक कमरे में ले गया। वहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला डर गई और उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
तांत्रिक ने महिला को बुलाया और फिर से दुष्कर्म किया। कुछ दिनों बाद तांत्रिक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला की हालत बिगड़ गई। महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर पीड़िता ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस मामले की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना बिहार के शिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के मधेरा गांव की है। पुलिस ने पीड़ित महिला का बयान दर्ज कर लिया है। इलाज के बहाने चार माह की गर्भवती महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच में तेजी लाने की बात कही है।
You may also like
पीएम मोदी का अर्जेंटीना दौरा: डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, स्पेस सेक्टर, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी समेत कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Video: यात्रियों से खचाखच भरी मेट्रो में महिला ने किया अजीबोगरीब डांस, वीडियो देख नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
पुलिस अधिकारी की पत्नी ने जन्मदिन पर चलती कार के बोनट में बैठकर केक काटा हाई कोर्ट ने सीएस से पूछा आपने क्या कार्रवाई की
शिक्षा में बदलाव की लहर! 93 स्कूलों में राजस्थान सरकार करवाएगी ये बड़ा काम, यहां पढ़े पूरी रिपोर्ट
खेमका परिवार पर टूटा कहर, 2018 में बेटे की हत्या, अब पिता को मारी गोली; सवालों में घिरी पटना की सुरक्षा व्यवस्था