चंडीगढ़: हरियाणा में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, एकल पाली (सिंगल शिफ्ट) और दोहरी पाली (डबल शिफ्ट) वाले स्कूलों के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं।
सिंगल शिफ्ट वाले स्कूल अब सुबह 9:30 बजे के बजाय सुबह 8:00 बजे से शुरू होंगे। वहीं, छुट्टी का समय भी बदला गया है, जो अब 3:30 बजे के बजाय 2:30 बजे होगी। डबल शिफ्ट वाले स्कूलों का समय भी संशोधित किया गया है।
पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट का समय दोपहर 12:45 बजे से शाम 6:15 बजे तक निर्धारित किया गया है। नए समय सारणी के अनुसार, 17 फरवरी से सभी सरकारी स्कूलों में पढ़ाई शुरू होगी।
यह ध्यान देने योग्य है कि इस बार स्कूलों के समय में बदलाव फरवरी में किया गया है, जबकि आमतौर पर यह बदलाव एक मार्च से होता था। यह नया समय 17 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगा।
You may also like
Danger lurks in an empty box: ऑनलाइन डिलीवरी बॉक्स फेंकने की ये गलती कर सकती है कंगाल, ऐसे रहें सुरक्षित!
RRB NTPC वेतन 2024: जानें नौकरी के लाभ और भत्ते
Pushpa 2: द रूल ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 1000 करोड़ के करीब
Wild fashion sense: इन 7 भारतीय हसीनाओं के लेपर्ड प्रिंट लुक्स ने लगाई आग! तमन्ना से मलाइका तक, देखें कौन है सबसे हॉट
सुबह खाली पेट इस चमत्कारी पत्ते का सेवन, पुराने रोगों का जड़ से होगा खात्मा