अजीब खबर: भारत में पारिवारिक रिश्तों का एक विशेष महत्व है। माता-पिता और बच्चों के बीच का संबंध एक मजबूत बंधन होता है। लेकिन हाल ही में चीन से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने बेटे की प्रेमिका से शादी कर ली, जिससे हर कोई हैरान है।
यह मामला चीन का है, जहां बैंक ऑफ चाइना के पूर्व चेयरमैन लियू लियांगहे ने सबको चौंका दिया है। उन पर अपने पद का दुरुपयोग करने, 141 करोड़ की रिश्वत लेने और 3,887 करोड़ के अवैध लोन बांटने के आरोप लगे हैं। फिलहाल उनकी सजा दो साल के लिए निलंबित कर दी गई है।
चीनी मीडिया के अनुसार, लियांगहे ने 2023 में चौथी शादी की। इस शादी को लेकर कई चर्चाएं हो रही हैं। लियांगहे का बेटा एक लड़की को पसंद करता था और उससे शादी करना चाहता था। जब वह लड़की को अपने पिता से मिलवाने ले गया, तो लियांगहे खुद उस पर मोहित हो गए। उन्होंने अपने बेटे को भड़काते हुए कहा कि वह लड़की उसके लायक नहीं है और केवल उसकी संपत्ति में रुचि रखती है।
बेटा अपनी प्रेमिका से रिश्ता नहीं तोड़ना चाहता था, लेकिन पिता के दबाव में उसने ऐसा किया। लियांगहे ने अपने बेटे की शादी उसके दोस्त की बेटी से करवा दी। इसके बाद, लियांगहे ने अपनी बहु के साथ नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दी।
लियांगहे ने अपनी बहु को महंगे उपहार भेजने शुरू कर दिए। कुछ ही समय बाद, युवती ने लियांगहे के विवाह प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया और शादी कर ली। जब बेटे को पता चला कि उसकी पूर्व प्रेमिका अब उसकी सौतेली मां है, तो वह गहरे सदमे में चला गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, इस शादी के कुछ समय बाद ही लियांगहे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे और नवंबर 2023 में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई।
You may also like
आज सुबह 5 बजे से ग्रहो का महापरिवर्तन इन 5 राशियों अचानक लग सकती हैं लॉटरी, शनिदेव का मिला आशीर्वाद
ट्रंप होटल के बाहर साइबर ट्रक में जोरदार ब्लास्ट, एलन मस्क बोले- ये आतंकी हमला, VIDEO आया सामने 〥
गुरुग्राम में पिता ने बेटे के हत्यारे की खोज में 8 साल बिताए, एक साइड मिरर से खुला राज़
स्विट्जरलैंड में 11 साल के बच्चे डायपर पहनकर स्कूल जा रहे हैं
लखनऊ में नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना