पुलिस को सूचना मिली थी कि हाथरस के मुरसान क्षेत्र में ओयो होटल में अनैतिक गतिविधियाँ चल रही हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने होटल पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में दो महिलाओं के साथ दस युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
हाथरस के मुरसान क्षेत्र में कुछ लोग ओयो नाम से अवैध होटलों का संचालन कर रहे थे। अधिकारियों को इन होटलों में हो रही अनियमितताओं की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
रविवार को मुरसान पुलिस ने हाथरस रोड पर एक ओयो होटल पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने वीरेंद्र, कृष्णा, नीरज राना, नेहना निवासी नगला नंदू, विवेक उपाध्याय निवासी गुमानपुर थाना चंदपा, मनीष कुमार निवासी मेडू, अजय कुमार निवासी नवादा चौराहा मथुरा, प्रवीन निवासी लोहा मंडी, आकाश बघेल, प्रमोद परमार निवासी डेढ़ी बगिया आगरा को हिरासत में लिया।
पुलिस ने होटल में मिली दो महिलाओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया। गिरफ्तार युवकों के खिलाफ शांति भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। मुरसान में ओयो होटलों में चल रही अनैतिक गतिविधियों के चलते अन्य होटल संचालकों में भी हड़कंप मच गया है।
You may also like
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरा टेम्पो ट्रेवलर, 2 लोगों की मौत, 10 यात्री लापता
बंगाल CM ममता बनर्जी का स्स्निखेज आरोप! बोलीं- 'राजस्थान में 400 बंगाली मजदूर बंधक', बयान पर मंत्री बेढम ने कही ये बात
बथुआ: स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद पौष्टिक सब्जी
सूर्यकुमार यादव की हुई सफल सर्जरी, इंस्टा पर शेयर की तस्वीर, आखिर कब तक करेंगे वापसी
Sitaare Zameen Par Collection : आमिर खान की 'सितारे ज़मीन पर' बॉक्स ऑफ़िस पर कर रही अच्छा प्रदर्शन, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़