अनोखी खबर: आपने शायद दो लड़कियों या दो लड़कों की शादी के बारे में सुना होगा, लेकिन इंसान और जानवर के बीच शादी की बात सुनकर आप चौंक सकते हैं। हाल ही में इंडोनेशिया में ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है। जब इस शादी की जानकारी लोगों को मिली, तो उन्होंने इस पर मजाक बनाना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो इस पर विरोध भी कर रहे हैं।
इंडोनेशिया के 45 वर्षीय सैफुल आरिफ ने एक बकरी से शादी की। इस अनोखी शादी में रिश्तेदार और गांव के लोग भी शामिल हुए। सभी रस्में धूमधाम से निभाई गईं। सैफुल ने निकाह के लिए 22 हजार इंडोनेशियाई रुपिया खर्च किए। उन्होंने खुद के लिए शानदार कपड़े तैयार करवाए और बकरी को भी सजाया गया। शादी में शामिल लोगों ने इस समारोह का आनंद लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। कई समाचार चैनलों ने भी इसे कवर किया। कुछ लोग इस पर हंस रहे थे, जबकि अन्य ने इसकी आलोचना की। कुछ ने दूल्हे को पागल तक कह दिया और मानसिक स्वास्थ्य की सलाह दी। वहीं, कुछ ने इस शादी में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बढ़ते विरोध को देखते हुए सैफुल आरिफ ने अपनी सफाई पेश की।
सैफुल ने कहा कि यह असली शादी नहीं थी, बल्कि यह एक मजाक था। उन्होंने मनोरंजन के लिए यह वीडियो बनाया और यह साबित करने की कोशिश की कि वह एक अच्छे अभिनेता हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि उन्हें उनके मजाक का विरोध नहीं करना चाहिए और वीडियो का आनंद लेना चाहिए।
You may also like
अगले 7 साल तक बृहस्पति रहेंगे मार्गी, 6 राशि वालों को कभी नहीं होगी पैसों की कमी
खराब जीवनशैली के कारण 50% लिवर प्रत्यारोपण के मामले, 5 वर्षों में बीमारी में 30% वृद्धि
तीसरी बार बेटी होने पर हैवान बना पति, पत्नी को जिंदा जलाया, परभणी में दिल दहला देने वाली वारदात! ⑅
लिवर खराब होने पर शरीर में दिखते हैं ये संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
हिंदी सिनेमा जगत में नहीं मिल रहा था काम, मशहूर टीवी एक्ट्रेस ने आखिरकार बयां किया अपना दर्द