आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।   इस जीत से हर कोई खुश है, और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस जीत पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि बेटियों ने भारत का परचम लहराया है। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 भारत के नाम कर मां भारती को गौरवान्वित करने वाली महिला खिलाड़ियों को बधाई। यह विजय नए भारत की नारी शक्ति की नई उड़ान है।
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 जीतने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी मध्य प्रदेश की क्रांति गौड़ को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक करोड़ रुपए का पुरस्कार देने का ऐलान किया है। महिला विश्व कप क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। Also Read: LIVE Cricket Score
मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के छतरपुर जिले से नाता रखने वाली क्रांति बीते कुछ समय से क्रिकेट जगत पर छाई हुई हैं और उन्होंने महिला विश्व कप क्रिकेट का हिस्सा बनकर भारत की जीत में योगदान दिया है। भारतीय महिला टीम ने रविवार की रात को नवी मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में आयोजित फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 52 रन से हराकर विश्व कप जीता। भारत की महिला क्रिकेट टीम की जीत पर राज्य सरकार के कई मंत्रियों ने बधाई दी है, वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी इस जीत को बड़ी जीत करार दिया है।
Article Source: IANSYou may also like

इंदौर में आधी रात 'ऑपरेशन क्लीन', राऊ में ज्वलनशील केमिकल और 40 हजार टायरों का अवैध भंडारण, 10 फैक्ट्रियों पर ताला

बिहार में अजगर की दहशत: 20 फीट लंबा अजगर पकड़ा गया

ऑस्ट्रेलिया में नहीं चला सूर्या का बल्ला तो टीम इंडिया से हो जाएगी छुट्टी, 2026 में ये खिलाड़ी होगा भारत का नया कप्तान

बोनी कपूर की सास सत्ती विनोद खन्ना पर भड़की थीं, कहा था- ऐसे मुश्किल आदमी के लिए पत्थर का शरीर बनाना पड़ता है

भारत की मजबूत लोकतांत्रिक नींव के कारण दुनिया निवेश के लिए आकर्षित हो रही है : लोकसभा अध्यक्ष




