देहरादून, 17 मई (हि.स.)। राज्य सरकार ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने इस दिशा में पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इस धनराशि से विश्वविद्यालय कैम्पस में केन्द्रीय पुस्तकालय, चाहरदीवारी का निर्माण किया जायेगा, इसके अलावा कैम्पस में मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम भी बनाया जायेगा।
राज्य सरकार उच्च शिक्षण संस्थानों एवं उनकी इकाइयों में गुणात्मक सुधार के लिये निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में सरकार ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूंजीगत परिसम्पत्तियों के सृजन मद में स्वीकृत 10 करोड़ की धनराशि में से पहली किस्त के तौर पर 5 करोड़ की अवमुक्त की है। सरकार की ओर से अवमुक्त धनराशि से विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्पस में आधुनिक केन्द्रीय पुस्तकालय बनाया जायेगा, जिसमें छात्र-छात्राओं के अध्ययन के लिये सभी सुविधाएं उपलब्ध की जायेगी। इसके अलावा परिसर में खेलों को बढ़ावा देने के लिये मिनी स्पोटर्स स्टेडियम भी तैयार किया जायेगा, जो खेल मानकों के अनुरूप विकसित किया जायेगा। जिसमें इनडोर और आउटडोर खेलों की भी सुविधा होगी। इसके साथ ही परिसर की चाहरदीवारी का कार्य भी किया जायेगा। विश्वविद्यालय परिसर में निर्माण कार्यों के लिये ब्रिडकुल को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने के निर्देश विश्वविद्यालय प्रशासन एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये हैं। उन्होंने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत कैम्पस को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जायेगा, ताकि सीमान्त क्षेत्र के युवाओं को विश्वविद्यालय परिसर में ही गुणात्मक शिक्षा मिल सके।
उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के चम्पावत परिसर में विभिन्न निर्माण कार्यों के लिये सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 5 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। जिससे परिसर में केन्द्रीय पुस्तकालय, मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम बनाया जायेगा, साथ ही परिसर की चाहरदीवारी भी की जायेगी। सीमांत क्षेत्र के इस परिसर को सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार
The post appeared first on .
You may also like
आज का सिंह राशिफल, 19 मई 2025 : कार्यक्षेत्र में बॉस का मिलेगा साथ, परिवार में एकतरफा पक्ष लेने से बचें
शुरुआत 4 मैच में चार जीत के बाद 8 में 5 हार... दिल्ली कैपिटल्स से कहां चूक हो रही?
आज का कर्क राशिफल, 19 मई 2025 : धन प्राप्ति के प्रयास होंगे सफल, लेकिन पारिवारिक चिंताएं सताएंगी
आज का मिथुन राशिफल, 19 मई 2025 : विरोधियों से रहें सावधान, मर्यादा न लांघें
नासिक में पिता ने बेटे की शादी को किया बर्बाद, युवक ने लिया संन्यास का निर्णय