कुछ बदमाशों ने एक युवक की उस समय हत्या कर दी, जब वह अपनी भाभी से बात करते समय उन्हें टोक रहा था। बदमाशों ने पहले उसके पैर बेल्ट से बांध दिए। फिर उस पर डंडे से हमला कर दिया। जब वह बेहोश हो गया तो उसे पत्थर की दीवार पर फेंक कर भाग गए। घटना गुरुवार को रानपुर थाना क्षेत्र में हुई। शव का पोस्टमार्टम आज किया जा रहा है। मृतक युवक भंवरलाल भील (26) डोलिया गांव का रहने वाला था। वह गुरुवार सुबह घर से निकला था।
दोपहर तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में निकले। शाम 4 बजे के बाद भंवरलाल घर से करीब डेढ़ किमी दूर पड़ा मिला। पुलिस को शाम करीब 5 बजे सूचना मिली। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। भंवरलाल के सिर पर चोट के निशान थे। उसके पैर बेल्ट से बंधे थे। उसका मोबाइल भी गायब था। उसे अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। भंवरलाल अपनी भाभी के साथ रहता था।
फिलहाल उसका भाई जेल में है। उसके पिता मजदूरी करते हैं। चाचा देवलाल ने बताया कि घर के सामने हेमराज नाम का युवक रहता है। वह भंवरलाल की भाभी से बात करता था। भंवरलाल ने कई बार हेमराज को टोका। इसी बात पर झगड़ा हुआ। गुरुवार को हेमराज बकरियां चराने गया था। भंवरलाल उसे समझाने गया। दोनों के बीच कहासुनी हो गई। हेमराज के साथ कुछ अन्य युवक भी थे। हेमराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर भंवरलाल को पकड़ लिया। उसके साथ मारपीट की। बेल्ट से उसके पैर बांध दिए। सिर पर प्लास्टिक का कट्टा लपेट दिया और पत्थर की दीवार से पटककर भाग गए। रानपुर थाना एसएचओ रामविलास ने बताया कि गुरुवार शाम करीब पांच बजे डोलिया गांव में युवक की हत्या की सूचना मिली।
जिस पर वे मौके पर गए। एफएसएल और एमओबी टीम को बुलाया। वहां शव पड़ा था। परिजन पास में ही खड़े थे। मृतक के चाचा ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में पड़ोसी हेमराज और गांव के युवक बबलू पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक की भाभी का पड़ोसी हेमराज से पिछले तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
You may also like
महंगा पड़ा फेसबुक वाला प्यार, जब दुकान के अंदर मचा हंगामा। देखकर सब हुए दंग ⑅
'चीन फिल्म उपभोग वर्ष' का शुभारंभ, समुद्र पर क्रूज़ जहाज पर है सिनेमाघर
राजनीति के लिए दंगा-फसाद कराने से बुरी कोई चीज नहीं होती : किरण चौधरी
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने संसद को बताया सर्वोच्च, कहा- 'असहमति की स्थिति में प्रावधानों में कर सकती है संशोधन'
दिल्ली ने गुजरात टाइटंस को दी 204 की चुनौती