Top News
Next Story
Newszop

Tonk देवली-उनियारा उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को होगा मतदान

Send Push

टोंक न्यूज़ डेस्क, मंगलवार को चुनाव आयुक्त द्वारा प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होना है। यह सीट तत्कालीन विधायक हरीशचंद्र मीना के सांसद बनने से रिक्त हुई है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को मतगणना होगी। देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर करीब 3 लाख मतदाता टोंक जिले में सबसे ज्यादा मतदाता देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर करीब 3 लाख मतदाता हैं। इस सीट पर मौजूदा सांसद हरीशचंद्र मीना लगातार दो बार चुनाव जीतकर विधायक बने हैं।

उन्होंने पिछले चुनाव में विजय बैंसला और उससे पहले पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को हराया था। दोनों पार्टियां पहले की तरह ही गुर्जर-मीणा पर दांव लगा सकती हैं टोंक जिले की देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर सचिन पायलट के करीबी हरीशचंद्र मीना लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए। कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में टोंक-सवाई माधोपुर से मैदान में उतारा था। जहां उन्होंने 2 बार के भाजपा सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया को हराया था। अब भी कांग्रेस, भाजपा पिछले 2 चुनावों की तरह ही मीना, गुर्जर को टिकट दे सकती है। इसके अलावा मूल ओबीसी पर भी दांव लगा सकती है।

भाजपा के संभावित उम्मीदवार राजेंद्र गुर्जर

भाजपा के संभावित उम्मीदवारों में पूर्व विधायक राजेंद्र गुर्जर को मजबूत दावेदार माना जा रहा है। राजेंद्र गुर्जर 2013 से 2018 के बीच यहां से विधायक रह चुके हैं। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भी टिकट मांगा था, लेकिन पार्टी ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के बेटे विजय बैंसला को टिकट दे दिया।

Loving Newspoint? Download the app now