जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
SRH vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2025: अभिषेक शर्मा या सुनील नारायण, किसे बनाएं कप्तान? यहां देखें Fantasy Team
बेलगावी में गर्भवती महिला पाई गई कोविड संक्रमित, अस्पताल ने खोला विशेष वार्ड
आईएमएफ 2025 की दूसरी छमाही में कर सकता है पाकिस्तान के लिए अगला फंडिंग रिव्यू
मजरूह सुल्तानपुरी जिन्हें नेहरू के ख़िलाफ़ नज़्म लिखने के लिए हुई थी जेल
Rajasthan: हनुमान बेनीवाल बढ़ा रहे हैं भजनलाल सरकार की टेंशन, कल आरएलपी करने जा रही है ऐसा