जयपुर न्यूज़ डेस्क, जयपुर शरद पूर्णिमा से लेकर धनतेरस तक अगले 13 दिन तक कई शुभ व श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो खरीदारी व नई वस्तु लेने के लिए उत्तम रहेंगे। बुधवारी शरद पूर्णिमा से खरीदारी के मुहूर्त शुरू होने जा रहे हैं। इसके अलावा रविवार को करवा चौथ पर्व मनाया जाएगा, जिसमें महिलाओं के लिए आभूषण व पोशाक खरीदना श्रेष्ठ रहेगा। जबकि 24 को गुरु पुष्य योग का विशेष दिन है, जिसे मिनी धनतेरस के रूप में मनाया जाएगा, क्योंकि गुरु पुष्य पर चल व अचल संपत्ति जैसे भवन, वाहन व आफिस तथा भूमि की खरीदारी करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा।
पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान के ज्योतिषाचार्य डॉ. अनीष व्यास ने बताया कि दिवाली पर्व के अवसर पर नया सामान खरीदने की परम्परा है। बुधवार से 24 अक्टूबर तक तिथि, वार और नक्षत्रों से मिलकर सर्वार्थसिद्धि, राजयोग, अमृत सिद्धि और रवियोग बन रहे हैं। इन शुभ संयोगों से सुख और समृद्धि बढ़ेगी। विशेष योग संयोग में गहने, नई प्रॉपर्टी की खरीद या फ्लैट बुक कराना फायदेमंद रहेगा। साथ ही इस दिन नए कामों की शुरुआत करना भी सफलतादायक रहेगा। वहीं, 24 अक्टूबर को गुरु पुष्य योग है। इसमें खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गाड़ी, स्वर्ण, चांदी, वस्त्र और बर्तन की खरीदारी शुभ रहेगी।
ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि 24 अक्टूबर को गुरुवार के दिन यह नक्षत्र रहेगा। जब भी गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होता है, तो इसे गुरु पुष्य या मिनी दिवाली की संज्ञा दी जाती है। इस दिन सोना-चांदी और अचल संपत्ति खरीदने से बहुत लाभ मिलता है। 24 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र सुबह 11 बजकर 45 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 25 अक्टूबर को दिन में लगभग 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र शनि प्रधान है, लेकिन इसकी प्रकृति गुरु जैसी होती है।
पुष्य नक्षत्र में चल व अचल संपत्ति खरीद से स्थायी लाभ
अचल संपत्ति: मकान, प्लॉट, फ्लैट, कृषि भूमि और व्यावसायिक संपत्ति।
चल संपत्ति : सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम के आभूषण।
ऑटोमोबाइल: कार, दुपहिया वाहन), इलेक्ट्रिक दुपहिया-चौपहिया वाहन, फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन, लैपटॉप, माइक्रोवेव ओवन आदि।
You may also like
Offbeat: महाभारत की वो 5 महिलाऐं जिनका विवाह हुआ जबरदस्ती, कारण जानकर होगी हैरानी
WATCH: रोमांच की हदें हुईं पार, सुपर ओवर में मार्टिन गुप्टिल ने जिताया सुपरस्टार्स को LLC का खिताब
Jio Recharge Plan: 90 दिनों की वैलिडिटी वाला देखें जियो का ये प्लान, एक्स्ट्रा मिलेगा 20GB डेटा
मथुरा सड़क हादसे में चार मजदूरों की मौत, सीएम योगी ने तुरंत लिया संज्ञान, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
रोहित-कोहली और सऱफराज हुए फ्लॉप, टीम इंडिया का स्कोर 13 रन पर 3 विकेट, बारिश ने रोका खेल