Next Story
Newszop

यात्रियों के लिए जरूरी खबर! रेलवे ने बदला रिजर्वेशन चार्ट का नियम, यहां फटाफट चेक करे नई समय-सारणी

Send Push

भारतीय रेलवे में आरक्षण चार्ट अब चार की बजाय आठ घंटे पहले तैयार किए जाएंगे। रेलवे ने इस नवाचार को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा ने गुरुवार को यह बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि रेल मंत्रालय के निर्देशों की अनुपालना में जोधपुर मंडल के सभी आरक्षण कार्यालयों में इस नई व्यवस्था के अनुसार बदलाव किए गए हैं। ट्रेनों के प्रस्थान समय के आधार पर आरक्षण चार्ट तैयार करने की समय सारिणी में संशोधन किया गया है। इस नई व्यवस्था से अब विशेषकर आरएसी और प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को अपनी सीट आरक्षण की जानकारी काफी पहले मिल जाएगी। इससे उन्हें दूसरी ट्रेन में आरक्षण या अन्य विकल्प चुनने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।

चार्टिंग की नई समय सारिणी
1- नई व्यवस्था के अनुसार सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला आरक्षण चार्ट एक दिन पहले रात 9 बजे तक तैयार हो जाएगा।
2- यह सुनिश्चित किया गया है कि दोपहर 2 बजे से रात 11.59 बजे और रात 12 बजे से सुबह 5 बजे के बीच रवाना होने वाली ट्रेनों का पहला आरक्षण चार्ट ट्रेन के रवाना होने से आठ घंटे पहले तैयार हो।
3- नए चार्टिंग सिस्टम में जारी होने वाले दूसरे रिजर्वेशन चार्ट की तैयारी के संबंध में मौजूदा प्रावधानों में कोई बदलाव नहीं होगा।
4- यह नियम सिर्फ बड़े स्टेशनों तक सीमित नहीं है, छोटे और दूरदराज के स्टेशनों पर भी यही चार्टिंग टाइम टेबल लागू होगा। इसका फायदा सभी रेल यात्रियों को समान रूप से मिलेगा।

अन्य विकल्पों का मिलेगा मौका
बदले हुए नियमों से यात्रियों को टिकट कन्फर्म या सीट की उपलब्धता के बारे में समय रहते जानकारी मिल सकेगी। इससे उन्हें अन्य विकल्पों पर विचार करने का मौका भी मिलेगा।

Loving Newspoint? Download the app now