कोटा में डेढ़ साल के बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। उसे जमीन पर पटककर घसीटा गया और कई जगह बुरी तरह नोचा। गली में मौजूद महिलाओं ने पत्थर फेंककर बच्चे को कुत्तों से बचाया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बच्चे की पीठ, चेहरे और पैरों पर चोटें आई हैं। घटना मंगलवार शाम करीब 6 बजे स्वामी विवेकानंद नगर सेक्टर-2 में हुई। पूरी घटना कॉलोनी के एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसका वीडियो भी सामने आया है।
जमीन पर पटककर घसीटा
पिता धर्मेंद्र ने कहा- मैं मध्य प्रदेश के श्योपुर का रहने वाला हूं। पिछले तीन-चार साल से कोटा में चौकीदारी का काम कर रहा हूं। फिलहाल स्वामी विवेकानंद नगर सेक्टर 2 में निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी का काम कर रहा हूं। मंगलवार शाम को कुछ सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। घर में पत्नी सोनू और डेढ़ साल का बेटा अभि मौजूद थे। पत्नी बर्तन धो रही थी।
बेटा अभि घर से निकलकर सड़क पर खेलने चला गया। वह सड़क पर अकेला चल रहा था। अभि घर से महज 2 से 3 मीटर दूर गया था, तभी गली के कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने उसके पैर को काट लिया और उसे नीचे गिरा दिया। फिर एक के बाद एक तीन कुत्ते अभि पर झपट पड़े। उसे नोचने लगे।कुत्तों के भौंकने और बच्चे के चीखने की आवाज सुनकर कॉलोनी की कुछ महिलाएं आ गईं। उन्होंने कुत्तों को भगाने की कोशिश की। कुत्तों ने अभि को घसीटना शुरू कर दिया। कुत्तों ने अभि को दांतों से पकड़ लिया और 3-4 फीट तक घसीटते हुए ले गए।महिलाओं ने पत्थर फेंककर कुत्तों को भगाया। उन्होंने बच्चे को संभाला। इस बीच पत्नी भी बाहर आ गई। बच्चा खून से लथपथ था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी डॉक्टर ने उसे 2-3 इंजेक्शन लगाए।
प्रत्यक्षदर्शी महिला ने कहा- बच्चा खून से लथपथ था
प्रत्यक्षदर्शी रश्मि सोनी ने बताया कि कुत्तों ने चौकीदार के डेढ़ साल के बच्चे पर हमला किया। कॉलोनी की 2-3 महिलाओं और एक पुरुष ने मिलकर बच्चे को बचाया। बच्चा खून से लथपथ था।कोटा दक्षिण नगर निगम वार्ड 6 के पार्षद नितिन धारवाल ने बताया कि इस इलाके में बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते घूमते रहते हैं। हमने कई बार निगम को इस बारे में अवगत कराया है। लेकिन निगम ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। कोटा में ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। चूरू में एक कुत्ते ने दो साल के बच्चे के चेहरे को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर उसके पीछे चल रहे चचेरे भाई उसे बचाने दौड़े। कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया।
You may also like
Hair Care Tips: मेथी के तेल से बना सकते हैं बालों को मजबूत, घना और स्वस्थ, इस प्रकार करें तैयार
मालती मैरी को लगता है वह डिज्नी का किरदार मुआना है : प्रियंका चोपड़ा
गेंद फेंकने और अंपायर से बहस करने के लिए ICC ने ऋषभ पंत को लगाई फटकार
भारत के बासमती चावल का निर्यात वित्त वर्ष 2024-25 में करीब 2,000 करोड़ रुपए बढ़ा
आपातकाल के 50 साल : सीएम नीतीश कुमार बोले, इमरजेंसी तत्कालीन सरकार की तानाशाही का प्रतीक था