दौसा न्यूज़ डेस्क, दौसा में विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा नेता लगातार दौरे कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर रहे हैं। ताकि उपचुनाव में जीत हासिल की जा सके। यहां सदस्यता अभियान को लेकर मंगलवार को एक होटल में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसे प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीना व जिला संगठन प्रभारी संजय सिंह नरूका ने संबोधित किया। कार्यशाला में अब तक सर्वाधिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत भी किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रहित की सोच रखने वाली भाजपा को मजबूत करना होगा। सदस्यता अभियान में दौसा जिले ने टॉप 15 जिलों में जगह बनाकर कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले में कुल एक लाख 20 हजार सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकर्ता युवा, महिला, किसान, मजदूर, दुकानदार सहित समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सदस्य बनाएं।
सभी समाज के सभी वर्गों से तथा प्रत्येक मंडल पर प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। जिला संगठन प्रभारी संजय नरूका ने कहा कि भाजपा मोर्चों व प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी दिए गए लक्ष्य को तय समय में पूरा करें। पार्टी का सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से शुरू होगा। इस अभियान में जो कार्यकर्ता अपने संदर्भ कोड के माध्यम से 100 सदस्य बनाएंगे, उन्हें सक्रिय सदस्यता मिलेगी। जिला अध्यक्ष डॉ. प्रभुदयाल शर्मा ने बताया कि पार्टी के प्रत्येक बूथ पर दो सक्रिय सदस्य होंगे, जो अपने बूथ पर कम से कम 100 लोगों को पार्टी में सदस्यता दिलाएंगे। वे सक्रिय सदस्य ही भविष्य में मंडल या जिला पदाधिकारी होंगे। 1 से 5 नवंबर तक मंडल के सक्रिय सदस्यता अभियान के सहयोगियों द्वारा सक्रिय सदस्यों की जांच की जाएगी।
You may also like
कनाडा के प्रधानमंत्री ने 'ठोस सबूत' न होने की बात कबूली, भारत ने कहा नुकसान के लिए ट्रूडो जिम्मेदार
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में चुनी बल्लेबाजी, शुभमन गिल और आकाशदीप हुए बाहर
Jaisalmer त्यौहारी सीजन में कोर्ट परिसर की कैंटीन में लिए गए 3 खाद्य पदार्थो के नमूने, वीडियो में देखें इंदिरा गाँधी नहर की कुल लम्बाई
Kota में छात्र ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस, वीडियो में देखें छप्पनिया अकाल की दर्दभरी दास्तान
दैनिक राशिफल : 17 अक्टूबर के दिन जानिए क्या कहते है इन राशियों के सितारे
पुरुजीत सिंह प्रदेश स्तरीय टीम के चयनकर्ता नियुक्त किये गये
आईपीएल 2025: क्लासेन, कमिंस, अभिषेक को रिटेन करने को तैयार सनराइजर्स हैदराबाद
नायब सिंह सैनी आज लगातार दूसरी बार संभालेंगे हरियाणा की बागडोर
Udaipur में डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 866, वीडियो में देखें सिटी पैलेस उदयपुर का इतिहास
CJI चंद्रचूड़ ने जस्टिस संजीव खन्ना को उत्तराधिकारी के रूप में किया प्रस्तावित, केंद्र को लिखा पत्र
एक महिला जो बिजनेसमैन के घर में बनाती थी पेशाब से खाना; सीसीटीवी में कैद हुआ चौंकाने वाला दृश्य..!
Rajasthan Weather Today: राजस्थान में ठंडक का एहसास, कंबल-रजाई रखें तैयार, प्रदेश में कड़ाके की ठंड के आसार
Bikaner एक ही दिन में फिर आए डेंगू के 36 मामले, वीडियो में देखें इंदिरा गाँधी नहर कब बनी
Bhilwara यूआईटी मार्केट में पार्किंग स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया
Alwar युवक के तिहाड़ जेल में मौत को लेकर सदर थाने के पास हंगामा, वीडियो में देखें वो किला जहा दिन भी भूतो का साया
'वोटों की गिनती 8.30 बजे शुरू हुई, रुझान 8.05 पर आ गए'-ऐसे कैसे
Amroha News : महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए किया गया जागरूक
Rajasthan Sarkari Naukri 2024: राजस्थान में होगी ग्रुप डी और ड्राइवर के 65000 पदों पर भर्ती, RSMSSB कैलेंडर जारी
IPL 2025 से पहले Dale Steyn ने छोड़ा SRH का साथ, किसी और फ्रेंचाइजी के साथ आएंगे नजर
वाल्मिकी जयंती के अवसर पर दिल्ली के वाल्मिकी मंदिर पहुंचे राहुल गांधी, पूजा-अर्चना की