झुंझुनू न्यूज़ डेस्क, झुंझुनू प्रदेश में होने वाले विधानसभा उप चुनाव के लिए भाजपा की ओर से छह सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। झुंझुनूं विधानसभा सीट से राजेंद्र भांबू को टिकट दिया गया है। राजेंद्र भांबू का यह तीसरा चुनाव होगा। पिछले चुनाव में उन्होंने निर्दलीय के रूप में ताकत दिखाई थी। इससे पहले वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने भांबू को झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा था। उस समय वह चुनाव हार गए। इसके बाद वर्ष 2023 में भाजपा ने भांबू का टिकट काटकर बबलू चौधरी को प्रत्याशी बनाया। इस पर भांबू ने भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ा था। वह तीसरे नम्बर पर रहे और पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। इस पर पार्टी ने उन्हें निष्काषित किया। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से उन्हें भाजपा में शामिल कर लिया। अब पार्टी ने स्थानीय स्तर पर फीडबैक लेकर एक बार फिर भांबू पर भरोसा जताते हुए उन्हें दूसरी बार टिकट दिया है। 67 वर्षीय भांबू ने बीए, एलएलबी कर रखी है। वह बिजनेसमैन हैं।
42407 वोट मिले थे भांबू को
विधानसभा चुनाव 2023 में झुंझुनूं विधानसभा से तीन प्रत्याशियों के बीच टक्कर थी। कांग्रेस से बृजेंद्र ओला, भाजपा से निषित चौधरी उर्फ बबलू चौधरी व निर्दलीय राजेंद्र भांबू चुनावी मैदान में थे। बृजेंद्र ओला को 86,798 वोट मिले थे। भाजपा के निषित चौधरी को 57935 व निर्दलीय राजेंद्र भांबू को 42407 वोट मिले थे।
सबको साथ लेकर चलेंगे
सबसे पहले तो केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार में झुंझुनूं जिले में किए गए यमुना जल समझौते समेत अन्य विकास कार्यों की वजह से जनता हम पर भरोसा जताएगी। कई सालों से जिले में यमुना जल को लेकर आंदोलन ही चल रहा था। हुआ कुछ भी नहीं। प्रदेश की भाजपा सरकार ने आठ महीने में ही यह कर दिखाया है। लोकतंत्र में टिकट मांगना सबका अधिकार होता है। शीर्ष नेतृत्व में सबको साथ लेकर चलेंगे और चुनाव में जीत हासिल करेंगे।
You may also like
प्रशांत किशोर बिहार में चॉकलेट ले कर घूम रहे: संतोष सिंह
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश एकजुट है, खड़गे-राहुल ने की गांदरबल आतंकी हमले की निंदा
इजरायली हवाई हमलों में अब तक 2,464 लोगों की मौत: लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय
इंफेक्शन को हल्के में मत लीजिए, डिमेंशिया हो जाएगा, ताजा स्टडी में हुए हैं चौंकाने वाले खुलासे
Jabalpur News: 10 जिहादियों को पैदा करेगी हिंदू लड़की, रोक लो... मध्य प्रदेश की इस शादी पर क्यों भड़के BJP विधायक टी राजा