सीकर के खाटूश्याम से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने दिल्ली और नेपाल से आई कुछ लड़कियों ने आरोप लगाया है कि गेस्ट हाउस में नहाते समय एक लड़का चुपके से उनका वीडियो बना रहा था। इसके बाद लड़कियों ने हंगामा कर पुलिस को शिकायत दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक को भी पाबंद किया है।
चुपके से वीडियो बनाने का आरोप
जानकारी के अनुसार गेस्ट हाउस में नहाते समय लड़कियों और महिलाओं का वीडियो बनाने का मामला रेलवे स्टेशन के बाहर बने सुदामा गेस्ट हाउस का है। यहां दिल्ली और नेपाल की करीब 20 लड़कियां नहाने के लिए रुकी थीं, लेकिन उनमें से कुछ को पता चल गया कि गेस्ट हाउस में काम करने वाला एक लड़का चुपके से अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना रहा है। इसके बाद लड़कियों ने हंगामा कर दिया। लड़कियों का नहाते समय वीडियो बनाने को लेकर हुए हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए। इस दौरान 2 घंटे से ज्यादा समय तक हंगामा चलता रहा। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और देर रात सभी यात्रियों को वहां से निकाला गया तथा गेस्ट हाउस को खाली कराया गया।
गेस्ट हाउस संचालक गिरफ्तार
रींगस थानाधिकारी सुरेश कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कुछ महिलाओं व युवतियों ने शिकायत की थी कि गेस्ट हाउस संचालक व उसके बेटे ने बदतमीजी की है। पुलिस ने मौके पर जाकर गेस्ट हाउस संचालक दीपक रायका को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जमानत मुचलके पर रिहा कर दिया गया। उसे भविष्य में ऐसी कोई हरकत न करने की हिदायत दी गई है। होटलों व गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की व्यवस्था भी की जा रही है। सुरक्षा के लिए गेस्ट हाउस व होटलों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
You may also like
भारत अपना अनुसंधान एवं विकास का बजट 5.1 फीसदी से बढ़ाकर 10 फीसदी करेगा
अमृतसर में साठ किलो हेरोइन बरामद, कई राज्यों से नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया
फेमा उल्लंघन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ललित मोदी की याचिका
Pune: दहेज न देने पर पति ने की पत्नी की हत्या की कोशिश, 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
अंशुला कपूर का 'द ट्रेटर्स' में सफर खत्म, बोलीं- 'शो चुनौती भरा रहा'