शुक्रवार, 4 जुलाई को रवि योग के शुभ संयोग में मां लक्ष्मी की कृपा से मिथुन और कन्या समेत 5 राशियों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिलने के साथ-साथ बड़ी मात्रा में धन लाभ होने की भी उम्मीद है। व्यापार में कोई पुराना अटका हुआ भुगतान मिलने से आपको बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है और आप इस धन से अन्य काम भी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं शुक्रवार का मेष से मीन राशि तक का करियर राशिफल विस्तार से।
मेष करियर राशिफल: आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां रहेंगी
मेष राशि वालों के लिए धन और कार्यक्षेत्र के मामले में दिन व्यस्त रहेगा। आपके ऊपर कई जिम्मेदारियां रहेंगी, लेकिन आप उन्हें कुशलता से पूरा करेंगे। नए बिजनेस डील फाइनल हो सकते हैं। सरकारी सेवा या प्रशासन से जुड़े लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ पदोन्नति मिलने के संकेत हैं। नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। जमीन या प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों में अच्छा मुनाफा होगा। फ्रीलांसिंग और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को भी आर्थिक राहत मिलेगी। अगर आप नई प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
वृषभ करियर राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों की स्थिति शुभ रहेगी। शुक्र का प्रभाव आपको आत्मविश्वास से भर देगा, लेकिन साथ ही खर्च भी बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में पुराने अनुभवों का लाभ मिलेगा। कोई अधूरा प्रोजेक्ट आगे बढ़ सकता है। अगर आप व्यापार में कुछ नए विचारों पर काम कर रहे हैं, तो निवेश करने से पहले पूरी जांच-पड़ताल कर लें। युवाओं को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, खासकर विदेश में काम करने वालों को लाभ होगा। अनावश्यक यात्राओं और विलासिता पर खर्च करने से बचें, तो लाभ होगा।
मिथुन करियर राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए भाग्य साथ दे रहा है। कार्यक्षेत्र में आपकी तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक क्षमता से सभी प्रभावित होंगे। लेखक, पत्रकार, शिक्षक जैसे बौद्धिक श्रम करने वालों को लाभ के नए स्रोत मिलेंगे। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है, तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारी वर्ग को पुराने क्लाइंट से फिर से लाभ मिलेगा। शेयर बाजार या ट्रेडिंग से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें। निवेश करने से पहले उस क्षेत्र के बारे में पूरी जानकारी जरूर जुटा लें, तो विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में सक्रियता बढ़ेगी।
कर्क करियर राशिफल: आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे
कर्क राशि वालों को किस्मत चमकने के संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक लाभ के कई अवसर मिलेंगे, लेकिन भावुकता या जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसानदेह हो सकता है। साझेदारी में व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन लाभकारी है। आप धन की बचत करने की योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। परीक्षा या सरकारी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन शुभ है। भाग्य आपका साथ दे रहा है। ध्यान रखें कि पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें।
सिंह करियर राशिफल: दिन उन्नति से भरा रहेगा
सिंह राशि वालों के लिए दिन उन्नति से भरा रहेगा और व्यापार में कोई बड़ा सौदा करने से आपको लाभ होगा। साहस और पराक्रम के बल पर व्यापार में कोई बड़ा सौदा संभव है। कोई लंबित सरकारी फाइल पास हो सकती है। व्यापार में नई तकनीक या ऑनलाइन विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। आपके व्यक्तित्व का प्रभाव आपके नेटवर्क को मजबूत करेगा। रियल एस्टेट, निर्माण या खनिज से जुड़े काम में निवेश लाभदायक रहेगा। लोन लेते समय ब्याज दरों को ध्यान से जांच लें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है।
कन्या करियर राशिफल: उन्नति के योग बन रहे हैं
कन्या राशि वालों के लिए उन्नति के योग बन रहे हैं। आय और व्यय दोनों में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहेगा। बड़े मुनाफे के साथ-साथ आपको अचानक खर्चों का भी सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन साथ ही आपको नई सीख और अनुभव भी मिलेगा। युवाओं के लिए कौशल उन्नयन का यह बेहतरीन समय है। आप अपने काम को बेहतर तरीके से करना जानते हैं। लोन के लेन-देन में सावधानी बरतें, दस्तावेज लिखकर रखें।
तुला करियर राशिफल: खर्च और आय में संतुलन बनाए रखें
तुला राशि वालों को मिले-जुले परिणाम मिलने की उम्मीद है। शुक्र की स्थिति मिले-जुले प्रभाव दे रही है। खर्चों पर नियंत्रण नहीं किया तो बजट बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेकर निवेश करना फायदेमंद रहेगा। घरेलू खर्च अचानक बढ़ सकते हैं, परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देंगे तो लाभ होगा। खर्च और आय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आर्थिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है।
वृश्चिक करियर राशिफल: कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता के संकेत
वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता के संकेत हैं, खासकर जो लोग सेल्स, मार्केटिंग या काउंसलिंग से जुड़े हैं। शत्रु पक्ष कमजोर रहेगा। कोई नया प्रोजेक्ट या क्लाइंट मिलने की प्रबल संभावना है। शाम तक कोई लाभकारी समाचार भी मिल सकता है। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले लोग नए सॉफ्टवेयर या डिजिटल निवेश की ओर बढ़ सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि क्रेडिट कार्ड या लोन का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। अन्यथा आपकी कोई गलती आपको भारी पड़ सकती है।
धनु करियर राशिफल: मान-सम्मान में वृद्धि होगी
धनु राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विदेश यात्रा या विदेशी कंपनी से जुड़े काम शुरू हो सकते हैं। उच्च शिक्षा, शोध या आयात-निर्यात से जुड़े कामों में प्रगति होगी। धन आगमन के साथ-साथ उसकी योजना बनाना भी जरूरी होगा। शिक्षक, धर्मगुरु या सलाहकार को सम्मान और आर्थिक लाभ दोनों मिल सकते हैं। आपको सलाह दी जाती है कि अनावश्यक खर्चों से बचें। आय का कुछ हिस्सा बचत और निवेश में जरूर लगाएं। ये निवेश आपको भविष्य में बहुत लाभ देंगे।
मकर करियर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत लाभ लेकर आएगा। आप अपने व्यापारिक अनुभवों को मजबूती से पेश करेंगे। उच्च अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। रियल एस्टेट में निवेश की संभावना है। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। कोई सरकारी मामला आपके पक्ष में हल हो सकता है। लंबे समय से आपके व्यापार से जुड़ा कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। लंबी अवधि के निवेश पर ध्यान दें, शेयरों से तुरंत लाभ की उम्मीद न करें। आपको नुकसान हो सकता है।
कुंभ करियर राशिफल
कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग की उम्मीद है। कुंभ राशि वालों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको कर्म और फल का प्रत्यक्ष अनुभव मिलेगा। बेरोजगारों को नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आपको व्यापार में कोई नया अनुबंध या ऑर्डर मिलेगा। बड़ों की सलाह से आपको लाभ होगा। भाई-बहनों से आर्थिक सहयोग की उम्मीद है। आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और आर्थिक मामलों में दिन बेहतर रहेगा। वित्तीय अनुशासन बनाए रखें, बड़े निवेश से पहले डॉक्यूमेंटेशन पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा बड़ी समस्या हो सकती है।
मीन करियर राशिफल
मीन राशि वालों को धन लाभ के अवसर मिल रहे हैं। दिन आय और उन्नति के नए अवसर लेकर आएगा। रचनात्मक और परामर्श क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद सुलझ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या ट्रांसफर की सूचना मिल सकती है। शाम तक आपको आर्थिक रूप से राहत देने वाली कोई खबर भी मिलेगी। रुका हुआ भुगतान मिलने से अचानक खुशी की लहर दौड़ जाएगी। निवेश में पारदर्शिता बनाए रखें, प्रतिबद्धता के साथ काम करें।
You may also like
पिता बना हत्यारा, गंभीर घायल मासूम की उपचार के दौरान मौत
उमरिया : एक माह बाद पकड़ाए व्यापारी की हत्या के चार आरोपित
मीरजापुर के समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र कुमार सिंह निलंबित
शांतनु सेन ने मेडिकल काउंसिल के फैसले को दी हाई कोर्ट में चुनौती, कहा –चुप नहीं बैठूंगा, कानूनी लड़ाई लड़ूंगा
मुख्यमंत्री ने बापू टावर में नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय का किया उद्घाटन