Next Story
Newszop

राजस्थान में वक्फ बिल के खिलाफ भ्रांतियां मिटाने के लिए BJP चलाएगी विशेष अभियान, जानिए क्या है पूरा प्लान

Send Push

भाजपा हाल ही में पारित वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय में फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए जल्द ही अभियान चलाएगी। इस अभियान को वक्फ सुधार जन जागरण अभियान नाम दिया गया है। इसे जल्द ही शुरू किया जाएगा।भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने अभियान के सफल संचालन के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी भी सौंपी है। इस अभियान को लेकर 20 अप्रैल को टोंक में कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें अभियान पर चर्चा की जाएगी। आगे का कार्यक्रम बनाया जाएगा।

भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने अभियान का संयोजक प्रभु बडोलिया, सह संयोजक शैलेंद्र चौधरी, विकार खान, रामकिशन गुर्जर, राधेश्याम चावला को नियुक्त किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने बताया कि वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के तहत पार्टी वक्फ एक्ट में किए गए संशोधनों के फायदे गिनाएगी।

चौहान ने कहा कि नए वक्फ एक्ट का मुख्य उद्देश्य वक्फ संपत्तियों का दुरुपयोग, पक्षपात और अतिक्रमण रोकना है। चौहान ने कहा कि भाजपा का जागरूकता अभियान मुस्लिम समुदाय के हर व्यक्ति तक पहुंचेगा। जहां इस संबंध में हर घर तक पत्रक पहुंचाया जाएगा। चौहान ने कहा कि विपक्षी राजनीतिक दल बिल को लेकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को गुमराह कर रहे हैं। जबकि यह बिल सही है। हाल ही में बिल को दोनों सदनों ने पारित किया था। उसके बाद राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद यह बिल कानून बन गया है। अब हमें इसके अनुरूप ही आगे बढ़ना है।

Loving Newspoint? Download the app now