भरतपुर के रूपवास थाना क्षेत्र में चोरों ने एक साथ 3 घरों को निशाना बनाया। चोरों ने घरों से लाखों रुपए के जेवरात व नकदी चोरी कर ली। तीनों ही परिवारों के सदस्य रात को घर में सो रहे थे। सुबह जब तीनों ही परिवारों के सदस्य जागे तो उन्होंने घर का सामान बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उन्हें चोरी का पता चला।
घटना जहान नगर क्षेत्र के हीरा का नगला की है। चोरों ने गांव के जसवंत सिंह, संजय सिंह व शेर सिंह के घरों को निशाना बनाया। तीनों लोग अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। चोर खाली पड़े तीनों घरों के कमरों में घुसे और वहां रखी गोदरेज की अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना का परिवार के सदस्यों को पता नहीं चला। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो उन्होंने कमरों का सामान बिखरा हुआ पाया। जिसके बाद उन्हें घटना का पता चला और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।
जसवंत सिंह के घर से 4 चांदी की कौधनी, 8 जोड़ी चांदी की बिछिया, 3 जोड़ी चांदी की पायल, एक सोने की अंगूठी और 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हो गई। संजय सिंह के घर से सोने की चेन और अंगूठी, सोने का टीका, चांदी की पायल और 14 जोड़ी चांदी की बिछिया चोरी हो गई। शेर सिंह के घर से सिर्फ 15 हजार रुपए की नकदी चोरी हुई।
You may also like
Beer के साथ भूल कर भी ना खाएं ये चीजें, वरना शरीर को झेलनी पड़ सकती हैं कई दिक्कतें? 〥
दैनिक राशिफल: 04, 05, और 06 तारीख से महा परिवर्तन योग, इन राशि के लोगों की खुल जाएगी बंद किस्मत
Daily Horoscope for May 4, 2025: Opportunities, Cautions, and Cosmic Guidance Across All Zodiac Signs
Aaj Ka Ank Jyotish 4 May 2025 : मूलांक 1 और 4 वालों को आज रुके हुए कार्यों में मिलेगी सफलता, जन्मतिथि से जानें आज का भविष्यफल
खाना खाते है? मगर शरीर को लगता नही? तो आपके पेट में कीड़े है 〥