27 जुलाई 2025 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रात्रि 10:41 बजे तक रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। इसी कारण इसी दिन हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। मघा नक्षत्र शाम 4:23 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र प्रारंभ होगा। वरियान योग दिनभर व्याप्त रहेगा। तैतिल करण सुबह 10:36 बजे तक रहेगा। इसके बाद गर करण रात्रि 10:41 बजे तक रहेगा। इसके बाद वणिज करण प्रारंभ होगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा, मंगल और मायावी केतु सिंह राशि में विद्यमान रहेंगे। शुक्र और बृहस्पति मिथुन राशि में रहेंगे। बुध और सूर्य कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। मायावी राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में रहेगा। आइए ज्योतिषी पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?
मेष
आज आपको जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शाम को किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों के साथ हंसी-खुशी में बीतेगा।
वृषभ
आज का दिन शांति और संतुष्टि से भरा रहेगा। राजनीतिक क्षेत्र में आपके प्रयास सफल होंगे। सत्ता और शासन से जुड़े गठजोड़ लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं। नए अनुबंधों से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से भी कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
मिथुन
किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना रहेगी। बच्चों की पढ़ाई या किसी प्रतियोगी परीक्षा में अप्रत्याशित सफलता का समाचार मन को प्रसन्न करेगा। शाम को किसी रुके हुए कार्य के पूर्ण होने से प्रसन्नता रहेगी।
कर्क
चतुर्थ भाव में चंद्रमा संपत्ति में वृद्धि का संकेत दे रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व पूरे हो सकते हैं। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी।
सिंह
आय के नए स्रोत मिलने की संभावना है। आपकी वाणी की मधुरता सम्मान दिलाएगी। शिक्षा और प्रतियोगिताओं में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के प्रभाव से भागदौड़ और आँखों से संबंधित समस्याएँ अधिक हो सकती हैं। शत्रु आपस में टकराकर कमज़ोर पड़ेंगे।
कन्या
रोज़गार और व्यापार में आपके प्रयास अप्रत्याशित सफलता दिलाएँगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी मामले या विवाद में विजय आपको प्रसन्न करेगी।
तुला
आज आपके आस-पास सुखद वातावरण रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों की खुशियाँ बढ़ेंगी। लंबे समय से चली आ रही लेन-देन की समस्या सुलझ सकती है। धन प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक
आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक किया गया निवेश अच्छा लाभ दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय सावधानी बरतें। विदेश या संतान से संबंधित कार्यों पर अनावश्यक खर्च हो सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएँ।
धनु
आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। शासन-सत्ता से निकटता का लाभ मिलेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्ति की संभावना है। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
मकर राशि
आज आपको पारिवारिक और आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। आजीविका के क्षेत्र में नए प्रयास सफल होंगे। सहकर्मियों से सहयोग और सम्मान मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
कुंभ राशि
आज स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। किसी अप्रिय समाचार के कारण आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। वाद-विवाद और लड़ाई-झगड़ों से बचें और सावधानी बरतें।
मीन राशि
आज आप बच्चों और उनके काम की चिंता में दिन बिताएंगे। वैवाहिक जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएँ समाप्त हो सकती हैं। लेन-देन से बचें, क्योंकि रिश्तों में तनाव आने की संभावना है।
You may also like
नागद्वारी मेलाः अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पद्मशेष नामदेवता के दर्शन
'उदयपुर फाइल्स' फिल्म के निर्माता अमित जानी को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा
भारत-पाकिस्तान मैच पर केंद्र सरकार के निर्णय के साथ : सुजय हाजरा
Lucknow Accident: खतरनाक हादसे से दहला लखनऊ! 2 बाइक की जोरदार टक्कर, बिना हेलमेट पहने दोनों युवकों की मौत
राजनीति में लोगों का चरित्र गिरता जा रहा : अबू आजमी