Next Story
Newszop

अजमेर में रिटायर्ड रेलकर्मी की शर्मनाक करतूत! 5 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार, दोस्त के भरोसे छोड़कर गए थे मां-बाप

Send Push

अजमेर में रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी (70) ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के माता-पिता उसे सहेली के घर छोड़कर किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। बच्ची की मां किसी काम से लौटी तो देखा कि सहेली के घर का मेन गेट अंदर से बंद है। मां ने बेटी को आवाज लगाई। गेट नहीं खुला तो उसने गेट की ग्रिल से झांककर देखा तो सहेली का बुजुर्ग पिता बच्ची से दरिंदगी कर रहा था। आरोपी ने गेट खोला तो मां ने बेटी को पकड़ लिया। घटना क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे हुई। पीड़िता की मां की शिकायत पर क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने देर रात करीब एक बजे दुष्कर्म का मामला दर्ज किया। देर रात जेएलएन अस्पताल में बच्ची का मेडिकल कराया गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया।

गर्मी के कारण सहेली के घर छोड़ गई थी बच्ची

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता की मां ने मामला दर्ज कराया है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति के दोस्त के यहां कार्यक्रम था। वह अपने पति और बेटी के साथ कार्यक्रम में गई थी। जिस जगह कार्यक्रम था, वहां काफी गर्मी थी। इस कारण वह अपनी बेटी को दोस्त के घर छोड़कर वापस कार्यक्रम में आ गई। कार्यक्रम घर से 50 मीटर की दूरी पर था। उस समय उसके पति के दोस्त के माता-पिता घर पर ही मौजूद थे। कुछ देर बाद दोस्त की मां भी घर से कार्यक्रम में आ गई। इसी बीच तेज हवा चलने के कारण कार्यक्रम स्थल पर गंदगी फैल गई। उसके पति के दोस्त ने उसे कूड़ा उठाने के लिए घर से प्लेट लाने को कहा। जब वह अपने दोस्त के घर पहुंची तो गेट अंदर से बंद था। उसने अपनी बेटी को आवाज लगाई। जब उसने गेट की ग्रिल से झांककर देखा तो पाया कि उसके पति के दोस्त का पिता उसकी बेटी के साथ दरिंदगी कर रहा था। महिला ने बताया कि तभी आरोपी ने गेट खोल दिया। बाद में आरोपी के बेटे को फोन करके इसकी जानकारी दी गई।

एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए

क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी लगातार मामले पर नजर रखे हुए हैं। सीओ रुद्र प्रकाश शर्मा आज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। उन्होंने घटना स्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

Loving Newspoint? Download the app now