ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार 1 जून 2025 का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दिन ग्रहों की अनुकूल स्थिति के कारण 5 राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। इन राशियों को करियर में तरक्की, व्यापार में लाभ और धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन सी भाग्यशाली राशियां हैं, जिनकी किस्मत इस दिन चमकने वाली है।
वृषभ
1 जून 2025 को वृषभ राशि के लोगों को कार्यस्थल पर सराहना मिलेगी। आपका धैर्य और समर्पण रंग लाएगा। जो लोग सरकारी क्षेत्र में हैं, उन्हें नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। निवेश के लिए दिन अच्छा है, खासकर रियल एस्टेट या कृषि से जुड़े मामलों में। अचानक धन लाभ भी संभव है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। पेट से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। घर में कोई शुभ कार्य तय हो सकता है। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें।
सिंह
रविवार को सिंह राशि के जातक यदि नेतृत्वकारी भूमिका में हैं तो आपकी योग्यता की सराहना होगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। शेयर बाजार या सट्टे जैसी जगहों पर निवेश करने से बचें। खर्च अधिक हो सकता है, बजट पर नियंत्रण रखें। माइग्रेन या आंखों में थकान की शिकायत हो सकती है। आराम पर ध्यान दें। परिवार के किसी सदस्य से मतभेद हो सकता है। धैर्य और समझदारी से काम लें। जीवनसाथी से भावनात्मक सहयोग मिलेगा। किसी पुराने प्रेमी से संपर्क हो सकता है। आत्मविश्वास मजबूत रहेगा, लेकिन अति आत्मविश्वास से बचें।
तुला
धनु राशि के जातकों के लिए 1 जून 2025 नई साझेदारी या नया प्रोजेक्ट शुरू करने का शुभ समय है। कला, डिजाइन, फैशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बैंक या लोन संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी। मानसिक तनाव हो सकता है, ध्यान और योग से लाभ होगा। भाई-बहनों से संबंध बेहतर होंगे। घर में साज-सज्जा या बदलाव की योजना बन सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। निर्णय लेने में संतुलन जरूरी है, अन्यथा असमंजस की स्थिति बन सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज विदेश से जुड़ी नौकरी या संपर्क मिलने की संभावना है। शिक्षण और कानूनी पेशे से जुड़े लोगों को लाभ होगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, यात्रा पर खर्च हो सकता है। लेकिन लाभ की भी संभावना है। बहुत अधिक भागदौड़ करने से थकान और कमर दर्द हो सकता है। पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। बातचीत के जरिए समाधान खोजें। प्रेम संबंधों में थोड़ी दूरियां आ सकती हैं, उचित संवाद बनाए रखें। अधिक सोचने से मन अशांत रह सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों में 1 जून 2025 को रचनात्मकता बढ़ेगी, जबकि टीम वर्क में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के संकेत मिल सकते हैं। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। सोच-समझकर निवेश करें, खासकर टेक्नोलॉजी क्षेत्र में। मानसिक ऊर्जा अधिक रहेगी, लेकिन लापरवाही के कारण मांसपेशियों में खिंचाव संभव है। दोस्तों और परिवार के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। माहौल सकारात्मक रहेगा। नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है। विवाहित लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। नई योजनाओं को लेकर उत्साह और उमंग रहेगी।
You may also like
राजशाही समर्थकों का हौसला बढ़ाने पूर्व युवराज्ञी सड़कों पर उतरी
कोलोराडो हमला बाइडन की 'खुली सीमा' नीति का परिणाम: ट्रंप
जनरल हॉस्पिटल के नए एपिसोड में ड्रामा की भरपूर खुराक
Jojo Siwa और Chris Hughes ने अपने रिश्ते को किया आधिकारिक
Khan Sir Reception: लाल घूंघट में दिखीं 'मिसेज खान', पटना में शानदार रिसेप्शन पार्टी, एक से बढ़कर एक फोटो आए सामने