
भाेपाल। मध्यप्रदेश की माटी के महान सपूत, भारतीय सिनेमा के सदाबहार गायक व अभिनेता किशोर कुमार की आज साेमवार काे पुण्यतिथि है। आज के ही दिन 13 अक्टूबर, 1987 को किशोर कुमार ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने उन्हें याद कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा - हिंदी फिल्म जगत की अमिट पहचान रहे मध्य प्रदेश के रत्न, गायक एवं अभिनेता किशोर कुमार जी की पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मन को आनंदित और हृदय को स्पंदित करती उनकी आवाज ने अनगिनत गीतों को अमर बना दिया। गीत-संगीत के प्रति उनका समर्पण नवीन प्रतिभाओं के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।
You may also like
IND vs WI: जॉन कैम्पबेल ने एक साथ हासिल कर ली हैं ये बड़ी उपलब्धियां, शाई होप ने भी लगाया शतक
जनता दर्शन में योगी ने हर फरियादी को दिया न्याय का भरोसा
Vastu Shastra: घर में इन जगहों पर भूलकर भी नहीं लगाए आईना, नहीं तो बढ़ जाएगी परेशानी
रेलवे ट्रैक पर मिला शिक्षक का शव, सिर धड़ से अलग — दो साल पहले परिवार संग कोरबा आया था
झारखंड कैबिनेट की बैठक 14 अक्टूबर को होगी