देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिला स्थित विश्व धरोहर प्रसिद्ध फूलों की घाटी को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल 1 जून को फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खोली जाएगी। इस वर्ष 1 जून से 31 अक्टूबर तक कुल 15,924 पर्यटकों ने फूलों की घाटी की सैर की, जिसमें 416 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
इस दौरान नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन को 33 लाख रुपये की आमदनी भी हुई है। समुद्रतल से 3658 मीटर की ऊंचाई पर स्थित फूलों की घाटी में करीब 500 से अधिक प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी प्रतिवर्ष 1 जून को पर्यटकों के लिए खोली जाती है और 31 अक्टूबर को बंद की जाती है। इस साल यहां 15924 पर्यटकों ने सैर की। रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि बीते साल की तुलना में इस बार कम पर्यटक फूलों की घाटी पहुंचे हैं।
You may also like

2 नवंबर 2025 मिथुन राशिफल: वरिष्ठ अधिकारी की मदद मिलेगी, भविष्य में होगा फायदा

'वो बदतमीजों के… हमेशा बेहूदा', पूर्व कांग्रेस नेता ने राहुल गांधी पर जमकर बोला हमला, संस्कार पर उठाए सवाल..!

2 नवंबर 2025 वृषभ राशिफल: कार्यक्षेत्र में होगा लाभ, टेंडर मिलने से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

यूपी में मौसम ने फिर मारी पलटी, बारिश से मिलेगी निजात दिन में निकलेगी धूप, गुलाबी ठंड की दस्तक

'भारत-बांग्लादेश एक हो जाएगा', तार हटाएंगे! BJP सांसद जगन्नाथ सरकार के 'देशविरोधी' बयान से पश्चिम बंगाल में सियासी भूचाल..!




