भाेपाल। महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा की आज बुधवार काे जयंती है। इन्हें भारत में अंग्रेजों के खिलाफ क्रांति की जननी माना जाता है। मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने मैडम भीकाजी कामा काे जयंती पर याद कर विनम्र नमन किया है।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा नारी शक्ति की आदर्श प्रतीक, महान स्वतंत्रता सेनानी मैडम भीकाजी कामा जी की जयंती पर सादर नमन। उनके व्यक्तित्व-कृतित्व से यह राष्ट्र सदा प्रेरणा लेता रहेगा। उन्होंने न केवल अपने देश में, बल्कि दूसरों देशों में भी जाकर भारत की आजादी के लिए सक्रियता, त्याग और समर्पण के जो मानक स्थापित किए, वे सदैव अविस्मरणीय रहेंगे।
उल्लेखनीय है कि भीकाजी कामा ने अंग्रेजों की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आजादी की नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सबसे पहले भारतीय ध्वज लहराकर देशभक्ति की मिसाल कायम की।
You may also like
सेवा पखवाड़ा अभियान में कलाकार, विद्यार्थी और आम जन कर सकेंगे सहभागिता
दुल्हन की मुँह दिखाई रस्म में` पहुंची एक महिला ने कही ऐसी बात कि चलने लगे लात और घूंसे
सिर्फ 7 दिनों में पाएं साफ` और चमकदार त्वचा! किशोरावस्था की कील-मुंहासों को जड़ से खत्म करने वाला चमत्कारी स्किनकेयर रूटीन
बिहार में भूतों का अनोखा मेला: अंधविश्वास का सामना
मप्रः विद्यार्थी स्कूल में ही सीखेंगे लोकतंत्र की चुनाव प्रक्रिया